बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में पांच दिवसीय पहाड़ी पूजा का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में पांच दिवसीय पहाड़ी पूजा का आयोजन किया जा रहा है इसमें प्रथम दिन माता की भविष्य यात्रा निकाली गई माता का आगमन हुआ आज मां के पधारने के बाद आज मां के पट खोलकर पूजा अर्चना की गई। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। माता का नगर भ्रमण कराया गया और रविवार को भंडारा का आयोजन किया गया है माता की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात भंडारा के पश्चात 17 तारीख को माता की वापसी धूमधाम से होगी। प्रतिवर्ष के भंते इस वर्ष भी बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में पहाड़ी माता का पूजा का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष दुर्गा राव ने बताया कि माता पहाड़ी की पूजा लम लगातार कई वर्षों से करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी माता का आगमन धूमधाम से किया गया माता का नगर भ्रमण कराया गया तत्पश्चात भोग वितरण कर अगले दिन माता की वापसी माता के स्थान पर की जाएगी माता की वापसी बहुत धूमधाम के साथ ढोल नगाड़े के साथ की जाएगी।

