उपायुक्त की अध्यक्षता में आज जिला योजना एवं अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा हेतु आहूत बैठक संपन्न
*एनआरईपी एवं जिला योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं को करें जल्द से जल्द पूर्ण*_
आज दिनांक 12.06.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला योजना/अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया। बैठक के क्रम में उपायुक्त ने
जिला योजना/अनाबद्ध निधि एवं एनआरईपी के द्वारा क्रियान्वित सभी योजनाओं के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी को योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला योजना पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

