Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अधिकारियों को गलत जानकारियों दे रहे हैं निष्कासित सदस्य के गुरुनाथ राव :वाई ईश्वर राव
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अधिकारियों को गलत जानकारियों दे रहे हैं निष्कासित सदस्य के गुरुनाथ राव :वाई ईश्वर राव

    Aman KumarBy Aman KumarJune 9, 2025Updated:June 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अधिकारियों को गलत जानकारियों दे रहे हैं निष्कासित सदस्य के गुरुनाथ राव :वाई ईश्वर राव

    गुरुनाथ राव बगैर आम सभा के ही चुनाव की घोषणा करते हुए 15 जुन को चुनाव कराने का असंवैधानिक प्रयास कर रहे:वाई ईश्वर राव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर एडीएल सोसाईटी के अध्यक्ष वाई ईश्वर राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर बताया कि वर्तमान कमिटी के सभी सदस्य मौजूद हैं। अध्यक्ष ने निष्कासित सदस्य के गुरुनाथ राव पर आरोप लगाते हुए कहा है, कि उन्होंने अधिकारियों को गलत जानकारियों दे कर जांच करवाया जिसमे उन्होने हमारे संविधान की प्रतियों को भी गलत तरह से प्रस्तुत करते हुए गुमराह किया है। जिसकी हमने अनुमंडल पदाधिकारी से शिकायत की है, एवं उस जांच के खिलाफ उच्च न्यायलय में अपील दायर कर दी है। जिन बिंदुओं का हवाला उस जांच रिपोर्ट से डाला गया है वे सभी हमारे bye-laws से मेल नहीं खाते। संविधान से बिल्कुल अलग-बातें उस रिपोर्ट में डाले गये हैं। वर्तमान कमिटी ने के० गुरुनाथ राव को बिल्कुल संवैधानिक तरीके से निष्कासित किया है। और उनके ‌द्वारा की गई AGM असंवैधानिक है, जिसका कोई महत्व नहीं है। सोसाईटी के सदस्यों के बीच भ्रम फैला कर चुनाव कराने की घोषणा करना भी गलत है, जिससे के० गुरुनाथ राव आजीवन सदस्यों के बीच पुनः एक बार भ्रम फैलाकर संदेह के घेरे में फंसते दिख रहे हैं। आखिर वे इतनी जल्दी में क्यों चुनाव करा लेता चाहते हैं, चुनाव करवाना कार्यकारणी कमिटी के सदस्यों के साथ मिलकर मीटिंग करने बाद ही तिथि तैय किया जाना चाहिए था। साथ ही चुनाव से एक माह पहले आम सभा करना अनिवार्य हैं जिसमे आजीवन सदस्यों को सूचित करना पडता है और उस आम सभा में सभी सदस्यों को हमें पिछले तीन वर्षों की पूरी जानकारी दी जानी है कि पिछली कमिटी ने इन तीन वर्षों में कौन कौन से कार्य किये, कितना पैसा आया कितना पैसा कौन से कार्य में लगा था। जिसके आधार पर सदस्यों को कहा जाता है कि आने वाले चुनाव में आप जिनसे संतुष्ट हो उनको अपना मत दे कर पुनः सेवा का मौका दें। इस तरह एक पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराया जाता है, किंतु गुरुनाथ राव बगैर आम सभा के ही चुनाव की घोषणा करते हुए 15 जुन को चुनाव कराने का असंवैधानिक प्रयास कर रहे है, जो संविधान के विपरित है. इस चुनाव संबधित घोषणा को ए० डी० एल० सोसाईटी की वर्तमान कमिटी बिल्कुल खारीज करते हुए अविलंब के० गुरुनाथ राव पर उचित कार्यवाही करेंगी । अतः आप सभी आजीवन सदस्यों से अनुरोध करती है कि इनके भ्रम में आकर अपना समय न बरबाद करें। क्योंकि अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा किसी तरह की सूचना/आदेश कार्यकारिणी को नहीं प्राप्त हुआ है। हमारी वर्तमान कमिटी आम सदस्यों को यह सुचना दे रही है कि सोसाईटी ने वार्षिक आम सभा की तिथि 22 जुन 2025, संध्या 5 बजे रखी गयी है, एवं 27 जुलाई 2025 को चुनाव की तिथि तय की है। अतः विधिवत तरीके से चुनाव कराया जा सके।

    अधिकारियों को गलत जानकारियों दे रहे हैं निष्कासित सदस्य के गुरुनाथ राव :वाई ईश्वर राव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी
    Next Article एलएनटी के वेंडर के ऊपर चोरी का मुकदमा!

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.