Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात
    Breaking News Uncategorized खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात

    Aman KumarBy Aman KumarJune 6, 2025Updated:June 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने व्याप्त जन समस्याओं पर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में जमशेदपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कई गंभीर समस्याओं का बिंदुवार उल्लेख किया गया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ जटाशंकर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, रेणु शर्मा, महामंत्री संजीव सिंह, अनिल मोदी, कार्यालय मंत्री सुबोध झा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, भाजयुमो अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी व अन्य मौजूद रहे।

    ज्ञापन में बताया गया कि जमशेदपुर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में ब्राउन शुगर, गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का धड़ल्ले से अवैध कारोबार हो रहा है। इसका सेवन करने वाले युवा चोरी, चैन छिनतई, वाहन चोरी और मारपीट जैसी असामाजिक गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं। भाजपा ने इनकी बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही, हेलमेट चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा फैल रही अव्यवस्था को नियंत्रित करने और बिना परमिट चल रही बसों की जांच और सड़क किनारे बसों के पार्किंग से मानगो गोलचक्कर पर उत्पन्न ट्रैफिक अव्यवस्था पर कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा ने बरसात से पहले मानगो, उलीडीह, आजादबस्ती, जुगसलाई, बागबेड़ा, गोविंदपुर और अन्य क्षेत्रों में नालों की सफाई और सड़कों पर फैले कचरे की सफाई को अति आवश्यक बताया

    ज्ञापन में वृद्ध, विधवा और विकलांग पेंशन की रुकी हुई किस्तों को जल्द से जल्द लाभुकों के खातों में हस्तांतरित करने की मांग की गई। साथ ही, राशन डीलरों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ की जा रही मनमानी पर अंकुश लगाने और उचित मापदंड के अनुसार राशन उपलब्ध कराने तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

    इसके अलावा, ऑनलाइन जमीन रजिस्ट्रेशन और दाखिल-खारिज में अवैध वसूली और तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की अनुपस्थिति की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया गया।

    इस अवसर पर डॉ जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, अखिल सिंह, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, नीलू मछुआ, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, संजय तिवारी, बिनोद राय, बजरंगी पांडेय, प्रशांत पोद्दार, अजीत सिंह, बबलू गोप, पवन सिंह, सूरज सिंह, विकास शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

    जमशेदपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 4 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइन्स

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.