Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त से मिले पंचायत समिति सदस्य, विभागीय लापरवाही पर जताया कड़ा विरोध
    Breaking News Headlines Uncategorized खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त से मिले पंचायत समिति सदस्य, विभागीय लापरवाही पर जताया कड़ा विरोध

    Aman KumarBy Aman KumarJune 6, 2025Updated:June 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त से मिले पंचायत समिति सदस्य, विभागीय लापरवाही पर जताया कड़ा विरोध

    अनदेखी जारी रही तो कार्यालय के समक्ष धरना तय, जनप्रतिनिधियों की चेतावनी
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिले के पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दे दी है – अगर विभागीय लापरवाही पर रोक नहीं लगी, तो वे प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठेंगे।

    आज पंचायत समिति सदस्य संघ एवं जमशेदपुर प्रखंड के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। हालांकि यह औपचारिक शुरुआत जल्द ही गंभीर बातचीत में बदल गई, जब जनप्रतिनिधियों ने विभागीय उदासीनता के खिलाफ एक मांग पत्र सौंपा।

    तीन वर्षों से हो रही मासिक बैठकों की अवहेलना
    प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि बीते तीन वर्षों से जिले के 11 प्रखंडों में सामान्य प्रशासन समिति की मासिक बैठकें विभागीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी के कारण बेमतलब हो गई हैं। कुछ अधिकारी उपस्थित भी रहते हैं, तो वे जनप्रतिनिधियों के सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाते। यह स्थिति लगातार जारी है, जबकि बैठकों की सूचना सभी विभागों को पूर्व में पत्राचार द्वारा दी जाती रही है।

    16 मई को भी दिया गया था ज्ञापन, लेकिन कार्रवाई शून्य
    प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि 16 मई को उपायुक्त‌से मिलकर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा गया था, जिसमें इन सभी समस्याओं का उल्लेख किया गया था। लेकिन अब तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे जनप्रतिनिधियों में असंतोष गहरा गया है।

    धरने की दी चेतावनी
    जनप्रतिनिधियों ने साफ कहा कि अगर भविष्य की मासिक बैठकों में विभागीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष सामूहिक धरना देंगे। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर सरकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के संकेत
    जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि आगामी बैठकों में सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

    उन्होंने स्पष्ट किया:
    “पंचायत समिति के सदस्य जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। उनके सवालों का उत्तर देना हर विभागीय पदाधिकारी की ज़िम्मेदारी है। जो अधिकारी अनुपस्थित रहेंगे, उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।”

    कौन-कौन थे उपस्थित
    प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख जनप्रतिनिधियों में शामिल थे:
    जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव कुमार हॉसदा,पंचायत समिति संघ अध्यक्ष सतबीर सिंह बग्गा,पोटका से मंजू सरदार, सरस्वती, सीताराम हॉसदा,मुसाबनी से फुलमुनी मुर्मू, हरी नारायण,डुमरिया से फुलमनी हेंब्रम,जमशेदपुर से किशोर सिंह, रैना पूर्ति, सुनील गुप्ता, सुशील कुमार, सोनिया भूमिज, जैस्मिन गुड़िया, आरती करूवा, रुक्मिणी टुडू, संगीता पात्रों, रवि कुरली, श्वेता जैन, द्रौपदी मुंडा, लक्ष्मी बोदरा, नारायण बेसरा, दीपू सिंह भूमिज, पंकज महतो, मुखिया बसंती गुप्ता और नीनु कुदादा।

    उपायुक्त से मिले पंचायत समिति सदस्य विभागीय लापरवाही पर जताया कड़ा विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसे हो रही कम आओ पेड़ लगाए हम स्लोगन के तहतपर्यावरण दिवस मनाया गया
    Next Article आखिर सभी दलों क़ो यातायात की समस्या याद आ ही गई – आजसू

    Related Posts

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    May 25, 2026

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.