Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा गांधीनगर की बेटी प्रतिमा बनी जमशेदपुर की मैट्रिक परीक्षा का टॉपर
    Breaking News Uncategorized कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा गांधीनगर की बेटी प्रतिमा बनी जमशेदपुर की मैट्रिक परीक्षा का टॉपर

    Aman KumarBy Aman KumarJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा गांधीनगर की बेटी प्रतिमा बनी जमशेदपुर की मैट्रिक परीक्षा का टॉपर

    साधारण एवं गरीब परिवार की संघर्षशील बेटी ने पाई असाधारण सफलता, पूरे क्षेत्र में बजा बागबेड़ा का डंका

    सामाजिक संस्था समर्पण एवं पंचायत प्रतिनिधि के टीम पहुंची प्रतिमा के घर, मेमोंटो एवं अंगवस्त्र से किए गए सम्मानित, मिठाईयां खिलाकर दी गई शुभकामनाएं
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल,जेएसी, जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के नतीजे में बागबेड़ा गांधीनगर में खुशियों का माहौल छा गया है। कारण था सरकारी जुगसलाई गर्ल्स हाई स्कूल की मेधावी छात्र प्रतिमा गोराई जिसने 483 अंक 96.6% अर्जित कर जमशेदपुर में टॉपर बनकर इतिहास रच दिया। एक छोटी सी स्लम बस्ती की यह बेटी अब पूरे राज्य की प्रेरणा बन गई है। सीमित संसाधनों, आर्थिक कठिनाइयां और पारिवारिक जिम्मेदारियां के बीच भी प्रतिमा ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य संभव नहीं है ।
    *समर्पण टीम एवं पंचायत प्रतिनिधि पहुंची प्रतिमा के घर, सम्मानित कर दी शुभकामनाएं*
    प्रतिमा की उपलब्धियां की जानकारी मिलते ही समर्पण की टीम एवं पंचायत प्रतिनिधि उनके घर पहुंचे। प्रतिमा को मेमोंटो, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई । इस मौके पर सामाजिक संस्था समर्पण के अध्यक्ष विभूति जेना, मनीष शर्मा, रिंकी, नीरज तिवारी, चंदन, सूरज,सोनु, हरप्रित,पंचायत प्रतिनिधियों में पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व उप मुखिया हरीश कुमार, वार्ड सदस्य रीमा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नीरज सिंह उपस्थित थे।
    *समर्पण की टीम एवं पंचायत प्रतिनिधियों हुए भावुक*
    समर्पण की टीम एवं पंचायत प्रतिनिधियों के सदस्यों ने संयुक्त रूप से भावुक होते हुए कहा कि यह केवल बागबेड़ा गांधीनगर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व ककी बात है। एक साधारण गरीब परिवार की बेटी ने कड़ी मेहनत और लगन से जो मुकाम हासिल की है। वह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। प्रतिमा जैसी प्रतिभाओं को समय पर प्रोत्साहन और सहयोग की जरूरत है। सरकार को प्रतिमा जैसी प्रतिमाओं को आर्थिक मदद करने की भी जरूरत है।
    *प्रतिमा की सपना साइंस की पढ़ाई*
    प्रतिमा के पिता कृष्ण गोराई ठेला एवं गाड़ी पर घूम-घूम कर दोसा एवं इटली बिक्री करते हैं। मां मुक्तिनाथ गोराई गृहिणी है। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। फिर भी प्रतिमा ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और संबंधित शिक्षकों को देते हुए कहीं की मेरे माता-पिता ने हमेशा हौसला बढ़ाया और स्कूल के शिक्षक सहित रेलवे लाल बिल्डिंग स्थित पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के एनआईसीटी कंप्यूटर के लोगों ने मुझे हर मोड़ पर मार्गदर्शन दिया। यह सफलता उन्हीं की देन है। प्रतिमा आगे साइंस की पढ़ाई करना चाहती है और इसके लिए उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता की अपील की है ताकि वह बिना किसी बाधा के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके।
    *परिवार खुश पर भविष्य की चिंता कायम*
    प्रतिमा के परिवार में दो बहन और दो भाई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पूरा बस्ती प्रतिमा की उपलब्धियां से खुश तो है लेकिन भविष्य की शिक्षा और खर्च को लेकर चिंतित भी है।
    *अनुशासन और मेहनत बनी सफलता की चाबी*
    प्रतिमा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया में पूरी तरह दूरी बना ली थी और अनुशासन के साथ पढ़ाई में जुटी रही। वह उन छात्रों को भी यही संदेश देती है कि डिजिटल भटकाव से दूर रहो और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।
    *प्रेरणा की मिसाल बनी प्रतिमा*
    प्रतिमा जैसी छात्राएं यह संदेश देती है कि हालात चाहे जैसे भी हो अगर सोच साफ हो और मेहनत में दम हो तो सफलताएं जरूर मिलती है। कामयाबी कदम चूमेगी।

    बागबेड़ा गांधीनगर की बेटी प्रतिमा बनी जमशेदपुर की मैट्रिक परीक्षा का टॉपर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: नौकरानी ने उड़ाए लाखों के जेवरात, मामला दर्ज
    Next Article पोटका में बालू का अवैध परिवहन धड़ल्ले से जारी, टास्क फोर्स मौन

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.