Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक जून को अनुमंडल अस्पताल में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एक जून को अनुमंडल अस्पताल में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

    Aman KumarBy Aman KumarMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक जून को अनुमंडल अस्पताल में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

    हाइटेक मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के चिकित्सक करेंगे इलाज
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर 1 जून, रविवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में ओड़िशा की हाइटेक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल राउरकेला द्वारा सुमिता होता फाउंडेशन के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस में उपस्थित हाइटेक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के
    सीनियर मैनेजर सत्यनारायण रथ ने बताया कि शिविर में मेडिसिन, सर्जरी, गायनिक एंड डिलीवरी, मोतियाबिंद, हृदय, पीडियाट्रिक, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी के डॉक्टर शिविर में उपस्थित होंगे। शिविर में आंखों का जांच कर चश्मा दिया जाएगा। नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाएगी। अगर शिविर में गंभीर मरीज पाई जाती है तो यथाशीघ्र हाइटेक मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल राउरकेला में रेफर किया जाएगा। शिविर में पहुंचने वाले सभी लोग अपने साथ आयुष्मान कार्ड लेकर जरुर पहुंचे।
    वहीं उपस्थित अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा ने कहा कि हाइटेक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा चक्रधरपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना सौभाग्य की बात है। शिविर में कई तरह के विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंचेंगे। शिविर का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड लेकर अधिक से अधिक मरीज अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। सभी लोगों का निःशुल्क जांच कर दवाइयां दी जाएगी। मौके पर मौजूद सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सह समाजसेवी सदानंद होता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य की क्षेत्र में हाइटेक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेहतर कार्य कर रही है। रविवार को अधिक से अधिक मरीज इलाज करने के लिए अनुमंडल अस्पताल सुबह 9 बजे पहुंचे। सबसे पहले मरीज का रजिस्ट्रेशन होगा। उसके बाद विभिन्न चिकित्सकों द्वारा मरीज का जांच कर दवाइयां दिया जाएगा। मौके पर अस्पताल के अन्य कर्मी मौजूद थे।

    एक जून को अनुमंडल अस्पताल में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा बीपीएम स्कूल के समीप दशमेश नौजवान सभा के नेतृत्व में सेवा शिविर का आयोजन
    Next Article धर्म के रक्षक, शांति पुंज, मानवता के पुजारी – श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान युगों युगों तक देश प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा:अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.