Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह की गिरफ्तारी का मामला गरमाया
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह की गिरफ्तारी का मामला गरमाया

    Aman KumarBy Aman KumarMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह की गिरफ्तारी का मामला गरमाया

    जिप अध्यक्ष और सदस्यों ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    घाटशिला के जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह की गिरफ्तारी और जेल भेजे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू ने एसएसपी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में कोई पुलिस पदाधिकारी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों की आवाज़ दबाने का प्रयास बताया और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गौरतलब है कि बुधवार को जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह घाटशिला के दाहीगोड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे. वहीं उक्त बिल्डर के प्रतिनिधि और मजदूरों ने जिला पार्षद कर्ण सिंह और स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. उनका आरोप था कि बिल्डर ने मंदिर के समीप से गंदे पानी की निकासी के लिए रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से गड्ढा खोदकर नाली बनाई है, जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. इसी मामले को लेकर बिल्डर रौशन लाल गुप्ता ने जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने, मारपीट और धमकी देने जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज कराया. जब उन्होंने काउंटर कैस करने गए तो मऊभंडार ओपी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घाटशिला थाना ले गई इसके बाद गुरुवार को जेल भेज दिया. इस गिरफ्तारी के विरोध में जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू के साथ उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला पार्षद डॉ. कविता परमार, कुसुम पूर्ति, पूर्णिमा मल्लिक के प्रतिनिधि मानिक मल्लिक समेत काफी संख्या में जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने एक स्वर में कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष और जनप्रतिनिधियों को डराने की मंशा से की गई है. उन्होंने मांग किया कि जल्द दोषियों पर करवाई करें.

    जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह की गिरफ्तारी का मामला गरमाया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन : गुरमीत सिंह ने यूनियन के नये अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का किया जोरदार स्वागत
    Next Article वरीय पुलिस अधीक्षक नेनिरीक्षण के दौरान कई दिशा निर्देश दिए

    Related Posts

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    July 18, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    July 18, 2026

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    18 जुलाई: संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि

    साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    विद्युत विभाग के बरबीघा एसडीओ राहुल कुमार का शराब पीते वीडियो वायरल

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.