Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेम रोग का पोस्टर हुआ लाँच
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां सिनेमा हजारीबाग

    छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेम रोग का पोस्टर हुआ लाँच

    Aman KumarBy Aman KumarMay 29, 2025Updated:May 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेम रोग का पोस्टर हुआ लाँच

    राष्ट्र संवाद(छःग)कमाल अहमद

    अनुज शर्मा सहित छॉलीवुड की मशहुर हस्तियां हुई शामिल

    सुप्रसिद्ध खलनायक एवं छॉलीवुड के परमानेंट इस्पेक्टर संजय जैन एक्टर से
    बने डायरेक्टर

    भिलाई:- आज से 25 साल पूर्व बनी छत्तीसगढी फिल्म मोर छइंहा भुइंहा पार्ट 1
    से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध एक्टर और
    खलनायक तथा वर्तमान में छत्तीसगढी फिल्मों में सबसे अधिक इंस्पेक्टर की
    भूमिका निभाने वाले संजय जैन अब एक्टर से डायरेक्टर बन गये है। ऐसा नही
    है कि वे अब फिल्मों में अभिनय नही करेंगे वे फिल्मों में अभिनय भी
    करेंगे। लेकिन फिल्म प्रेम रोग से वे अब डायरेक्टर बनने जा रहे है, ये
    उनके निर्देशन वाली पहली फिल्म है। संजय जैन द्वारा लिखित एवं निर्देशित
    फिल्म प्रेम रोग का छॉलीवुड कलाकारों का हो रहा सीआईपीएल सीजन 2 के
    शुभारंभ के अवसर पर रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में पोस्टर लॉंच
    (फस्र्टलुक आउट) छॉलीवुड के सुपर स्टार एवं धरसीवा विधायक पदमश्री अनुज
    शर्मा ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से छॉलीवुड के सुपर स्टार मन
    कुरैशी, रजनीश झांजी, फिल्म मोर छइंहा भुइंया फेम दीपक साहू, रवि साहू,
    सीनियर एक्टर पुष्पेन्द्र सिंह, रिंकू राजा, लक्षित झांजी, लाभांश
    तिवारी, फिल्म के डायरेक्टर संजय जैन, फिल्म के हिरो अनिल सिन्हा, हिरोईन
    शालिनी विश्वकर्मा, सुप्रसिद्ध डीओपी सिद्धार्थ सिंह, इस फिल्म के
    परिक्ल्पनाकार क्रांति दीक्षित के साथ ही छॉलीवुड के कई हस्तियां शामिल
    हुए।
    फिल्म के डायरेक्टर संजय जैन ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस फिल्म के
    हिरो अनिल सिन्हा उर्फ फुफु एवं छॉलीवुड की चुलबुली हिरोईन शालिनी
    विश्वकर्मा है। इस फिल्म में फिर एक बार खुंखार रोल में नजर आयेंगे
    छत्तीसगढी फिल्मों के जाने माने खलनायक क्रांति दीक्षित और अंशुल अवस्थी।
    इसके अलावा फिल्म के प्रमुख कलाकारों में सीनियर एक्टर पुष्पेन्द्र सिंह,
    धर्मेन्द्र चौबे, अंजलि सिंह, संजय महानंद, हेमलाल कौशल,अजय पटेल, भूमि
    सहित छत्तीसगढी फिल्मों के कई नामचीन कलाकार अपने अभिनय का जलवा
    दिखायेंंगे।
    फिल्म के निर्देशक संजय जैन ने आगे बताया कि इस फिल्म की शूटिंग आगामी 8
    जून से कांकेर के हसीन वादियों में शुरू होंगी। इस फिल्म के निर्माता
    जहां आर्यन जैन है वहीं सह निर्माता अरूण साहू, नवीन साहू है और
    परिकल्पना क्रांति दीक्षित की है।
    ज्ञातव्य हो कि इस फिल्म के जा हिरो अनिल सिन्हा है वे छॉलीवुड के काफी
    पापुलर एकटर है जल्द ही उनकी एक बेहतरीन फिल्म फुफु 420 आने वाली है।
    आपको बता दें कि फिल्म की कहानी संजय जैन ने लिखी है तो पटकथा और संवाद
    लिखे है क्रांति दीक्षित और स्व. गिरवरदास मानिकपुरी ने। इसके एसोसिएट
    डायरेक्टर सनि सिन्हा है तो फिल्म के सभी दृश्यों को अपने कैमरे में कैद
    करने का काम छॉलीवुड के युवा डीओपी राज ठाकुर करेंगे। फिल्म के गीतों को
    छॉलीवुड के कई प्रसिद्ध गीतकारों ने जहां लिखा है जिसको अपने संगीत से
    सजाया है खैरागढ संगीत विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट एवं छॉलीवुड के
    संस्थापक डायरेक्टर सतीश जैन के चहेते संगीतकार सुनील सोनी ने। सभी गीतों
    को छत्तीसगढी फिल्मों के सुप्रसिद्ध और यहां के श्रोताओं के दिलों पर राज
    करने वाले गायकों सुनील सोनी, नितिन दुबे, अनुराग शर्मा, अनुपमा मिश्रा,
    कंचन जोशी ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के गाने बहुत ही कर्णप्रिय है जो
    दर्शकों को बहुत पसंद आयेंगे।

    छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेम रोग का पोस्टर हुआ लाँच
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएकेडमी और इंडस्ट्री के बीच के गैप को दूर करना है आज के वक्त की मांग : सीनियर एमडी, एक्सेंचर
    Next Article छत्तीसगढ़ में चावल उत्सव 01 से 07 जून तक मनाया जायेगा,राशनकार्डधारी को एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल

    Related Posts

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    July 23, 2026

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.