Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एकेडमी और इंडस्ट्री के बीच के गैप को दूर करना है आज के वक्त की मांग : सीनियर एमडी, एक्सेंचर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एकेडमी और इंडस्ट्री के बीच के गैप को दूर करना है आज के वक्त की मांग : सीनियर एमडी, एक्सेंचर

    Aman KumarBy Aman KumarMay 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एकेडमी और इंडस्ट्री के बीच के गैप को दूर करना है आज के वक्त की मांग : सीनियर एमडी, एक्सेंचर
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    – एक्सएलआरआई जमशेदपुर द्वारा बेंगलुरु में आयोजित कॉर्पोरेट कॉन्क्लेव: भविष्य के कार्य, कौशल और नेतृत्व पर हुआ गहन विमर्श

    – देश के अग्रणी कॉर्पोरेट हस्तियों और शिक्षाविदों ने साझा किए अनुभव और विज़न

    देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई – ज़ेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर द्वारा बेंगलुरु स्थित ताज एमजी रोड में आयोजित कॉर्पोरेट सम्मेलन “Rendezvous with XLRI- Bengaluru 2025” का आयोजन किया गया. जिसमें उद्योग और शिक्षा जगत के दिग्गजों ने एक मंच पर आकर “भविष्य के कार्य, कौशल और नेतृत्व” पर विचार साझा किया.

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एक्सेंचर की सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीएचआरओ सी लक्ष्मी उद्घाटन सत्र के दौरान उपस्थित थीं. उन्होंने उद्घाटन भाषण में कहा कि,

    आज जिस गति से तकनीकी नवाचार कार्यस्थल को परिवर्तित कर रहे हैं, उसमें कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों की जिम्मेदारी साझा हो गई है. स्किल डेवलपमेंट, लीडरशिप ट्रेनिंग और ह्यूमन वैल्यूज़ अब केवल एचआर का विषय नहीं, बल्कि रणनीतिक प्राथमिकता है. तकनीक के तीव्र विस्तार के बीच आज की आवश्यकता है कि हम प्रतिभा विकास के मॉडलों को फिर से परिभाषित करें. एक्सएलआरआई जैसे संस्थान इस बदलाव के अग्रदूत हैं. एक्सएलआरआई जैसे संस्थान न केवल भविष्य के लीडर्स तैयार करते हैं, बल्कि उन्हें मूल्य और समाज के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ते हैं.

    इसके बाद पैनल चर्चा हुई जिसका विषय था “भारतीय परिप्रेक्ष्य में भविष्य का कार्य, कौशल और प्रतिभा”. चर्चा में शामिल विशेषज्ञ थे:

    • प्रीथा राधाकृष्णन (पार्टनर, डेलॉइट)

    • प्रतीक रॉय चौधरी (वरिष्ठ एचआर लीडर)

    • अजय कुमार (संस्थापक, थाउसेंट्रिक)

    • रंजीता घोष (ग्लोबल सीएमओ, विप्रो)

    चर्चा के दौरान Gen Z की कार्यशैली, डिजिटल स्किल्स, और वर्चुअल-हाइब्रिड नेतृत्व की नई चुनौतियों पर रोशनी डाली गई. उन्होंने युवा पीढ़ी की कार्यशैली, स्किल्स में बदलाव, और लीडरशिप की नई परिभाषा पर विचार साझा किए.

    कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रोफेसर कनकराज ए. ने एक्सएलआरआई के प्रमुख पाठ्यक्रमों पीजीडीएम ( बीएम), पीजीडीएम (एचआरएम) जीएमपी, एफपीएम, इएफपीएम आदि की जानकारी दी और इंडस्ट्री सहयोग की विभिन्न पहल जैसे एक्सप्लोर CXO प्लेटफॉर्म, कॉर्पोरेट लेक्चर सीरीज़, एडवाइजरी काउंसिल आदि पर प्रकाश डाला. इस दौरान कॉर्पोरेट रिलेशंस एवं प्लेसमेंट की वाइस प्रेसिडेंट एवं प्रमुख रजनी रंजन ने कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

    एक्सएलआरआई के प्रोफेसर गिरीधर रामचंद्रन और प्रोफेसर सुनील सारंगी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और समृद्ध किया. कार्यक्रम का समापन में 60 से अधिक कंपनियों के 100 से ज्यादा वरिष्ठ प्रतिनिधियों और एक्सएलआरआई के पूर्व छात्रों ने भाग लिया.

    यह आयोजन एक्सएलआरआई के उद्योग-शिक्षा साझेदारी की प्रतिबद्धता, नेतृत्व निर्माण की सोच और उत्कृष्टता आधारित शिक्षा की स्पष्ट मिसाल पेश करता है.

    एकेडमी और इंडस्ट्री के बीच के गैप को दूर करना है आज के वक्त की मांग : सीनियर एमडी एक्सेंचर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप्र : जौनपुर में बी फार्मा के छात्र की हत्या आरोपी गिरफ्तार
    Next Article छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेम रोग का पोस्टर हुआ लाँच

    Related Posts

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    July 23, 2026

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.