Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेजस्वी के साथ पारिवारिक संबंध लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण राजनीतिक तालमेल संभव नहीं: चिराग
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    तेजस्वी के साथ पारिवारिक संबंध लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण राजनीतिक तालमेल संभव नहीं: चिराग

    News DeskBy News DeskMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेजस्वी के साथ पारिवारिक संबंध लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण राजनीतिक तालमेल संभव नहीं: चिराग

    पटना : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि उनके राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ ‘पारिवारिक संबंध’ हैं लेकिन ‘अत्यंत वैचारिक मतभेदों’ के कारण उनसे राजनीतिक तालमेल संभव नहीं है।

    लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष ने पिछले सप्ताह बिहार के नवादा जिले के अपने दौरे के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया, जहां उनकी मुलाकात तेजस्वी यादव से हुई थी। इस मुलाकात से मीडिया के एक वर्ग में अटकलें लगने लगी थीं।

    चिराग ने कहा, ‘‘हमारे पारिवारिक संबंध हमारे पिताओं के समय से हैं। इसलिए हम सामाजिक रूप से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन हमारे बीच बहुत अधिक वैचारिक मतभेद हैं, जो राजनीतिक तालमेल को असंभव बनाते हैं। अगर यह संभव होता तो हम 2020 के विधानसभा चुनावों में ही हाथ मिला लेते, जिसे मैंने बिना किसी गठबंधन का हिस्सा बने लड़ने का फैसला किया था।’’

    उन्होंने एक दिन पहले तेजस्वी यादव को पुत्ररत्न प्राप्ति का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मेरे भतीजे का जन्म हुआ है। अगर यह मुलाकात का मौका है, तो आपको इस पर ज्यादा गौर नहीं करना चाहिए। और पिछली बार जब हम एक-दूसरे से मिले थे, तो उसे एक ठीकठाक बैठक भी नहीं कहा जा सकता।’’

    दरअसल पासवान और यादव सेना के जवान मनीष कुमार के शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलने नवादा गए थे। मनीष कुमार की हाल ही में जम्मू-कश्मीर में सैन्य अभियान के दौरान मृत्यु हो गई थी।

    दोनों युवा नेताओं ने हाथ मिलाया और वहां से जाने से पहले बमुश्किल एक-दो शब्द बोले, लेकिन उनकी तस्वीर यहां कई मीडिया संस्थान द्वारा प्रकाशित की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतृणमूल के मंत्री उदयन गुहा के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बयान से विवाद
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.