Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तृणमूल के मंत्री उदयन गुहा के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बयान से विवाद
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    तृणमूल के मंत्री उदयन गुहा के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बयान से विवाद

    News DeskBy News DeskMay 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तृणमूल के मंत्री उदयन गुहा के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बयान से विवाद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कोलकाता :  तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘जो लोग कभी चाय बेचते थे, वे अब सिंदूर का कारोबार कर रहे हैं।’’

    गुहा के बयान से विवाद पैदा हो गया है।

    मंगलवार को कूचबिहार जिले के दिनहाटा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर बंगाल विकास मंत्री गुहा ने कहा, ‘‘पहले कुछ लोग चाय का व्यापार करते थे अब वे सिंदूर का व्यवसाय कर रहे हैं। कुछ लोग गर्म चाय बेचते थे अब उनके खून में गर्म सिंदूर बह रहा है। वे उस सिंदूर को बेचने के लिए उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार तक आ रहे हैं।’’

    मंत्री के इस बयान का एक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पीटीआई इस वीडियो की वैधता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका।

    गुहा ने प्रधानमंत्री पर सांप्रदायिक मतभेद पैदा करने का आरोप भी लगाया। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया, ‘‘लोगों में जहर घोलने की कोशिश मत करिए। धार्मिक ज़हर घोलकर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश मत करिए।’’

    इस टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और गुहा पर भारत के सशस्त्र बलों का अपमान करने तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भावना को कमजोर करने का आरोप लगाया।

    भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टिप्पणी की कड़ी निंदा की और गुहा को राज्य मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की।

    मजूमदार ने कहा, ‘‘उदयन गुहा ने जो टिप्पणी की है वह न केवल निंदनीय है बल्कि देशद्रोह के समान है।’’

    तृणमूल कांग्रेस ने इस संबंध में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में भाजपा के अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अलीपुरद्वार में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस साल अमरनाथ यात्रा चुनौतीपूर्ण रहेगी लेकिन सभी इंतजाम किए जाएंगे: उमर अब्दुल्ला
    Next Article तेजस्वी के साथ पारिवारिक संबंध लेकिन वैचारिक मतभेदों के कारण राजनीतिक तालमेल संभव नहीं: चिराग

    Related Posts

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    May 31, 2025

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    May 31, 2025

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 31, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    570 करोड़ के कोयला घोटाले के छह आरोपियों को SC से जमानत, मगर रहना होगा छत्तीसगढ़ से बाहर

    टेल्को थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

    सुबोध श्रीवास्तव ने घाटशिला प्रकरण पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निंदा की

    आनंद मार्ग की ओर से पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन 100 बीज बॉल एवं 100 फलदार पौधे बांटे गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.