
धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी.पथ निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में किया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखण्ड के कुलीतोडांग एवं बाईपी पंचायत अंतर्गत धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी.पथ निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में किया गया ।
धनगॉंव से कुटाई तक 14 कि.मी. तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है वर्तमान में 50 m.m की मोटाई पर अलकतरा युक्त चिप्स बिछाई जा रही है, इसके बाद कार्य के अंतिम चरण में 25 m.m की मोटाई पर महीन अलकतरा युक्त चिप्स बिछाई जायेगी बहुत जल्द जनता को समर्पित होगी धनगॉंव-कुपुई की सड़क । इसकी जानकारी ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा दिया गया।
इस अभियान में झामुमो के वरिष्ठ नेता विधायक प्रतिनिधि सह नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, स्थानीय जिला परिषद सदस्य श्रीमती मीना जोंको, बाईपी पंचायत की मुखिया श्रीमती पिंकी जोंको,प्रखण्ड सचिव ताराकांत सिजूई, झामुमो नेता प्रदीप महतो शामिल रहे।

