Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाथी के हमले में मरने वालों के आश्रितों एवं घायलों को मिला मुआवजा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    हाथी के हमले में मरने वालों के आश्रितों एवं घायलों को मिला मुआवजा

    Aman KumarBy Aman KumarMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाथी के हमले में मरने वालों के आश्रितों एवं घायलों को मिला मुआवजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाकुलिया वन विभाग कार्यालय में शुक्रवार को वन विभाग ने हाथियों के हमले से मृत तीन लोगों के आश्रितों और पांच घायल व्यक्तियों को मुआवजा राशि का भुगतान किया गया। विधायक समीर कुमार मोहंती,जिला परिषद की सदस्य धरित्री महतो और रायदे हांसदा के हाथों चेक प्रदान किया गया। चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत इंदबनी गांव के मृतक देवाशीष मुंडा की पत्नी दिव्या भारती मुंडा को तीन लाख, चियांबांधी गांव के रतनी सबर की भतीजी बसंती सबर को तीन लाख, गोहालमुड़ा के बबलू बास्के की पत्नी मालती बास्के को 3.75 लाख का चेक दिया गया। वहीं हाथी के हमले से घायल चाकुलिया प्रखंड के रघुनाथपुर गांव निवासी साल्गे मुर्मू को 1.45 लाख, बड़ामारा के कुनाराम मुंडा को 1.50 लाख, श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत हरिनिया गांव के सुशेन शेखर गिरी को 1.50 लाख और शाकाभांगा के बरियाल टुडू को 19000, सालबनी गांव के महादेव सबर को 1.50 लाख का चेक प्रदान किया गया।

    इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व सदस्य जगन्नाथ महतो, सुनाराम हांसदा, गौतम दास , देवाशीष दास , विशाल बारीक, वनरक्षी विप्लव कुमार, भादू राम सोरेन, मुकेश गोराई, सुकलाल टुडू, किशोर करण महतो, तपन मुंडा, अनूप बेरा तापस राय आदि उपस्थित थे।

    हाथी के हमले में मरने वालों के आश्रितों एवं घायलों को मिला मुआवजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर ‘सॉन्ग्स ऑफ द फॉरेस्ट’ नामक अनोखी पुस्तक का विमोचन किया
    Next Article कान फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या का ‘सिंदूर’ बना चर्चा का विषय

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.