Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत का किया भ्रमण, भारत सरकार द्वारा सुपोषित ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है चयनित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां

    अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत का किया भ्रमण, भारत सरकार द्वारा सुपोषित ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है चयनित

    News DeskBy News DeskMay 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत का किया भ्रमण, भारत सरकार द्वारा सुपोषित ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है चयनित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम के द्वारा पोषण अभियान योजना अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के सुपोषित ग्राम पंचायत- पाथरा, बहरागोड़ा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र नाकदोहा एवं पांकीसोल का भ्रमण किया गया ।

    टीम के सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में वृद्धि निगरानी सत्यापन, केंद्रों का आधारभूत संरचना का सत्यापन , खाद्य विविधता एवं केंद्र में साफ- सफाई का अवलोकन किया ।

    टीम के सदस्यों ने जिला के उपायुक्त स्तर से डीएमएफटी में उपलब्ध कराएं गए प्री- स्कूल किटस की प्रशंसा की। एएनएम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर किए जा रहे टीकाकरण कार्य का भी जायजा लिया । टीम द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्ट लाभुकों का वजन एवं ऊंचाई ले कर पोषण ट्रैक्टर से मिलान किया गया जो शत-प्रतिशत सही पाया गया ।

    मौके पर उपस्थित गर्भवती एवं धात्री लाभुकों से रेडी टु इट सामग्री के उपयोग एवं उपभोग पर विस्तृत जानकारी ली गई। आंगनबाड़ी केंद्र के आधारभूत संरचना जैसे बिजली, पानी, शौचालय, पोषण वाटिका की सुविधा उत्तम होने पर प्रशंसा जताई गई ।

    टीम के सदस्यों द्वारा इतनी सुदूरवती॔ केंद्रों में भी सेविका सहायिकाओं द्वारा कुपोषण को दूर करने हेतु उनके प्रयास एवं कार्य की सराहना की गई साथ ही जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बहरागोडा द्वारा निरंतर पर्यवेक्षण एवं उनके द्वारा किए गए प्रयास जो आज अच्छे परिणाम के रूप में देखने को मिला इसकी भी सराहना की गई।

    मौके पर अरुणाचल प्रदेश के आईसीडीएस की डिप्टी डायरेक्टर- श्रीमती चादन तांगबेज, स्टेट कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह कंसलटेंट सुशील कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम संध्या रानी, अंचल अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बहरागोड़ा राजा राम सिंह मुंडा, पाथरा पंचायत के मुखिया राधी मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार मन्ना एवं महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे ।

     

    अरुणाचल प्रदेश की राज्य स्तरीय टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत का किया भ्रमण भारत सरकार द्वारा सुपोषित ग्राम पंचायत के रूप में किया गया है चयनित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुष्कर्म का आरोपी युवक 12 घंटे के अंदर पुलिस के शिकंजे में 
    Next Article झारखंड में अगले कुछ दिन आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.