Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करोड़ों की संपत्ति का नुकसान, सुनियोजित षड़यंत्र के तहत चोरीःसरयू राय
    Breaking News अपराध कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    करोड़ों की संपत्ति का नुकसान, सुनियोजित षड़यंत्र के तहत चोरीःसरयू राय

    Aman KumarBy Aman KumarMay 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करोड़ों की संपत्ति का नुकसान, सुनियोजित षड़यंत्र के तहत चोरीःसरयू राय

    कदमा के कंवेंशन सेंटर का सरयू राय और जेएनएसी के उप नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कदमा स्थित कंवेंशन सेंटर के बंद पड़े भवन का निरीक्षण किया और जेएनएसी के उप नगर आयुक्त को भवन की मरम्मत कराकर उसे चालू कराने का निर्देश दिया। इस कंवेंशन सेंटर का निर्माण श्री राय की अनुशंसा पर नगर विकास विभाग द्वारा 2018 में आरम्भ हुआ और क़रीब 12.30 लाख के व्यय पर 2021 में पूरा हो गया।

    यहां जारी एक बयान में श्री राय ने कहा कि भवन का निर्माण कराने वाली नगर विकास विभाग की संस्था जुड़को ने अभी तक कंवेंशन सेंटर को जेएनएसी को हस्तगत नहीं कराया है। भवन के तीनों तल्लों में लगे फाल्स सीलिंग, सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर के तांबा के केबुल और एसी मशीनों की चोरी हो गई है। चोरों ने पूरे सीलिंग को तोड़कर क्षत-विक्षत कर दिया है। प्रवेश द्वार एवं खिड़कियों और उनमें लगे शीशों को तोड़ दिया है। फर्श एवं दीवारों को नुक़सान पहुंचाया है। ऐसा लगता है कि एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत चोरी एवं तोड़-फोड़ को अंजाम दिया गया है। क़रीब 2.5 करोड़ रूपया से अघिक सरकारी संपत्ति के नुक़सान पहुँचा है। आश्चर्य है कि जुडको ने इस बारे में एफआईआर तक दर्ज नहीं कराया है।
    शनिवार को श्री राय ने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ कंवेंशन सेंटर का गहन निरीक्षण किया तो पाया कि भवन का जो नक़्शा नगर विकास विभाग ने पारित किया था, उसमें काफ़ी बदलाव कर दिया गया है। भवन की सारी खिड़कियां बंद कर दी गई हैं। नतीजतन कंवेंशन सेंटर भवन माचिस की डिबिया बन गया है। यह बदलाव किसके द्वारा हुआ है और किसने इसका आदेश दिया है, उसकी जांच कराने का आदेश भी उन्होंने जेएनएसी को दिया।
    श्री राय के अनुसार, कंवेंशन सेंटर के भीतर के तीनों तल्लों में लगे क़ीमती सामानों की चोरी हो गई है। सीलिंग को तहस नहस कर दिया गया है। यह काम एक दिन का नहीं है। इसमें महीनों लगे होंगे। इससे सटे तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री का निवास है, भारी सुरक्षा बंदोबस्त रहता था। फिर भी इतनी बड़ी चोरी हो जाना आश्चर्यजनक है। इसकी जांच होनी चाहिए और ज़िम्मेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। जुडको के उपर सरकारी संपत्ति नष्ट कराने की कार्रवाई होनी चाहिए और पूछा जाना चाहिए कि नुकसान का पता होने पर एफआईआर क्यों नहीं किया और भवन के डिज़ाइन में परिवर्तन कैसे हुआ?

    सरयू राय ने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त को भवन का क़ब्ज़ा लेने और मरम्मत कराकर इसे चालू कराने का निर्देश दिया और कहा कि कंवेंशन सेंटर भवन जिस हालत में है, उसी हालत में इसका प्रभार वे जुडको से ग्रहण कर भवन में गतिविधियां चालू कराएं। भवन चालू होने से जेएनएसी को आर्थिक लाभ होगा और कदमा का यह इलाक़ा जगमगा जाएगा। चोरी का एफआईआर कराने का निर्देश भी उन्होंने दिया।P

    करोड़ों की संपत्ति का नुकसान सुनियोजित षड़यंत्र के तहत चोरीःसरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगर्मी के मौसम को देखते हुए खराब चापकलों की सूची के साथ साथ नए स्थानों में लगाए जाने हेतु चापकलो की सूची देने का निर्देश
    Next Article टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: प्लांट वन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का हुआ स्वागत

    Related Posts

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    April 18, 2026

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    April 18, 2026

    महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

    जमशेदपुर के बिरसानगर में पीएम आवास योजना के आवंटन में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.