Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत से आने वाले मुस्लिम शरणार्थियों को नहीं देंगे जगह: पाक पीएम इमरान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत से आने वाले मुस्लिम शरणार्थियों को नहीं देंगे जगह: पाक पीएम इमरान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: अपने देश की परेशानियों पर आंखें बंद कर बैठे पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने भारत सरकार के इस फैसले को दुनिया में आने वाले संकट की वजह बताया है. उन्होंने कहा कि इस कानून के कारण लाखों मुस्लिमों को भारत छोड़ना पड़ेगा और यह इस प्रकार की शरणार्थी समस्या होगी जिसके आगे दुनिया की सारी समस्याएं छोटी लगेंगी.स्विटजरलैंड के जेनेवा में आयोजित ग्लोबल फॉरम ऑफ रेफ्यूजी’ में बोलते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में भारत में एक नागरिकता कानून को लागू किया गया है, जिसकी वजह से भारत के लाखों मुसलमान को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा, इससे एक ऐसा शरणार्थी संकट पैदा होगा, जिसके आगे दुनिया के अन्य संकट छोटे लगेंगे.उन्होंने कहा कि इस शरणार्थी संकट की वजह से दक्षिण एशिया के दो परमाणु संपन्न देशों के बीच विवाद भी हो सकता है. इस मुद्दे को लेकर दूसरे देशों से आग्रह करते हुए इमरान ने कहा कि पाकिस्तान विवादित कश्मीर में भारत द्वारा लगाए गए कर्फ्यू के मद्देनजर भारत से आने वाले अधिक शरणार्थियों को स्थान नहीं देगा.पीएम मोदी ने पिछले दिनों नागरिकता संशोधन कानून को लागू करने के फैसले को सही करार दिया है. बता दें कि इस कानून के तहत भारत के तीन मुस्लमान आबादी वाले देशों, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश और अफगानिस्‍तान से आने वाले गैर-मुसलमान शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी. हिंदूओं, सिखों, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के ऐसे लोग जिन्‍हें धर्म की वजह से मुश्किलें झेलने को मजबूर होना पड़ता है उन्‍हें नागरिकता मिलेगी. नए नियम के बाद भारत में छह साल तक भारत में रहने वाले शरणार्थी कानूनी तौर पर भारत की नागरिकता हासिल कर सकेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत की कूटनीतिक जीत, UNSC में चीन को वापस लेना पड़ा कश्मीर पर चर्चा वाला प्रस्ताव
    Next Article 24 घंटे NEFT सुविधा देने वाला अकेला एप बना Paytm

    Related Posts

    734 करोड़ के कथित GST-ITC घोटाले में कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटा गिरफ्तार

    October 1, 2026

    डुमरिया के सोनुदुरू में मेडिकल कैंप, 242 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

    October 1, 2026

    एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा, एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    734 करोड़ के कथित GST-ITC घोटाले में कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल और बेटा गिरफ्तार

    डुमरिया के सोनुदुरू में मेडिकल कैंप, 242 ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

    एक सप्ताह में सफाई नहीं हुई तो समर्थक खुद हटाएंगे कचरा, एनएचएआई ने सड़क निर्माण जल्द शुरू करने का दिया भरोसा

    आंगन का मिलन कार्यक्रम में माताओं को पोषण व स्वास्थ्य की दी जानकारी

    आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में विकास योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

    59 साल का सफर: गौरव की तस्वीरों के साथ जमीनी हकीकत पर भी चर्चा जरूरी, 60वें वर्ष में प्रवेश कर रही UCIL से 7 बड़े सवाल

    ‘नशा करें नाश’ नुक्कड़ नाटक से 1200 छात्राओं को नशामुक्ति का संदेश

    सट्टा और ड्रग्स के खिलाफ धालभूम क्लब में विचार क्रांति सम्मेलन आज

    सिस्टम की लापरवाही ने ले ली दो युवकों की जान चेचियाही ढाब में बाढ़ का पानी पार करने के दौरान चाचा-भत

    स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.