Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झीमड़ी में साम्प्रदायिक तनाव पर गरमाई सियासत: आदिवासी मूलवासी अस्मिता की रक्षा को लेकर भाजपा सांसद बिद्युत वरण महतो उतरे मैदान में
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    झीमड़ी में साम्प्रदायिक तनाव पर गरमाई सियासत: आदिवासी मूलवासी अस्मिता की रक्षा को लेकर भाजपा सांसद बिद्युत वरण महतो उतरे मैदान में

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झीमड़ी में साम्प्रदायिक तनाव पर गरमाई सियासत: आदिवासी मूलवासी अस्मिता की रक्षा को लेकर भाजपा सांसद बिद्युत वरण महतो उतरे मैदान में
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    नीमडीह (चांडिल): पूर्वी सिंहभूम के झीमड़ी गांव में एक हिंदू युवती के कथित अपहरण, जबरन धर्मांतरण और निकाह को लेकर दो समुदायों के बीच बढ़ता तनाव अब विस्फोटक रूप लेता जा रहा है। क्षेत्र की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने झीमड़ी और आसपास के गांवों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

    इसी मुद्दे को लेकर भाजपा सांसद बिद्युत वरण महतो रविवार को मुरुगडीह पहुंचे, जहां उन्होंने “एकता मंच” के बैनर तले ग्रामीणों की एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “झीमड़ी में महिलाओं पर पुरुष पुलिस द्वारा रात के समय घर में घुसकर मारपीट और जेल भेजना कानून व्यवस्था की गंभीर विफलता है। यह आदिवासी-मूलवासी अस्मिता पर सीधा हमला है।”उन्होंने चेतावनी लिहाजे में नीमडीह थाना प्रभारी से कहा थानेदारी करे, सत्ता पक्ष के इशारे पर ज्यादा होशियारी न करे, अभी ट्रायल है ये आदिवासी मूलवासी आंदोलन की भूमि है.

    महतो ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और जबरन धर्मांतरण पर कड़ी कार्रवाई नहीं की तो आदिवासी मूलवासी समुदाय आंदोलन करने को बाध्य होगा।

    स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है और ग्रामीणों को डराने-धमकाने के साथ-साथ केस में नाम डालकर अवैध वसूली कर रही है। इससे इलाके में आक्रोश चरम पर है और शांत माना जाने वाला क्षेत्र अशांति की ओर बढ़ रहा है।

    बैठक में शामिल प्रमुख लोग:
    सांसद विद्युत वरण महतो के साथ भाजपा नेत्री सारथी महतो, भाजपा नेता वीरेंद्र महतो, सुदर्शन महतो, मधु महतो, दयाल महतो, गौतम महतो, मुखिया सुलोचना देवी, आकाश महतो, खुदी सरदार, रामकृष्ण महतो, धर्मेंद्र सिंह, पद्मोलोचन महतो, मदन सिंह सरदार, मकर महतो सहित कई ग्रामीण नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटायो गेट स्थित सरना उमूल में फिल्म निर्माता सह अभिनेत्री गंगारानी थापा की अध्यक्षता में सम्पन्न
    Next Article राखा कॉपर माइंस लीज नवीकरण जनसुनवाई से पूर्व भूतपूर्व कर्मचारियों ने लिया बड़ा फैसला, कंपनी प्रबन्धन बकाया राशि का करे भुगतान, जनसुनवाई का होगा स्वागत

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.