Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाराबंकी में फार्मासिस्ट की पीट-पीटकर हत्या
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    बाराबंकी में फार्मासिस्ट की पीट-पीटकर हत्या

    News DeskBy News DeskMay 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बाराबंकी (उप्र) : बाराबंकी जिले के मसौली गांव में अज्ञात लोगों ने एक फार्मासिस्ट की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस ने बताया कि शनिवार रात सत्येंद्र विश्वकर्मा (24) अपने दवाखाने में सो रहे थे तभी रात करीब 12 बजे मोटरसाइकिल से आए तीन बदमाशों ने दवा लेने के बहाने से दरवाजा खटखटाया।

    उसने बताया कि विश्वकर्मा के दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि फार्मासिस्ट ने भागने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पीटा।

    पुलिस ने बताया कि बचाने आए एक युवक विवेक चंद्र नाग को भी बदमाशों ने पीटा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश भाग गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल विश्वकर्मा को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि डाडिया मऊ का निवासी सत्येंद्र फार्मासिस्ट का कोर्स करने के बाद घर से दो किलोमीटर दूर मलौली गांव के पास एक साल से निजी दवाखाना संचालित कर रहा था।

    विश्वकर्मा की मां गंगोत्री देवी ने बताया कि उनके बेटे का गांव के निवासी संतलाल, किशोर, राजेंद्र प्रसाद और लाल बहादुर से कई महीनों से जमीन व पेड़ काटने को लेकर विवाद था तथा कुछ दिन पहले इसी विवाद को लेकर झगड़ा भी हुआ था।

    उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है।

    प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता गंगा प्रसाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    उन्होंने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और दवाखाने में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचाने करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईआईटी खड़गपुर के छात्रावास में छात्र का शव फंदे से लटका मिला
    Next Article ओडिशा : मेडिकल कॉलेज में दाखिले दिलाने के लिए नीट अभ्यर्थियों से पैसे वसूलने के आरोप में चार गिरफ्तार

    Related Posts

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    May 27, 2026

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    May 27, 2026

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.