Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड ने नक्सल उन्मूलन संबधित मुद्दों पर हुई समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखण्ड ने नक्सल उन्मूलन संबधित मुद्दों पर हुई समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskMay 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    लातेहार : श्री अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड ने पुलिस मुख्यालय सभागार में नक्सल उन्मूलन संबंधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक की।

    समीक्षा के क्रम में विशेष तौर पर लातेहार / हजारीबाग / चाईबासा / लोहरदगा / पलामू के नक्सली परिदृश्य से संबंधित पूर्व में दिये गये निर्देश के अनुपालन की व्यापक रूप से चर्चा की गई एवं माओवादी/अन्य उग्रवादी संगठन / Splinter Groups का सम्पूर्ण रूप से उन्मूलन हेतु पुलिस महानिदेशक झारखण्ड द्वारा वांछित कार्रवाई करने संबंधी निम्नांकित निर्देश दिये गए :-

    1. पुलिस अधीक्षक अपने जिले में पूर्व में घटित ऐसे सभी मामलों की समीक्षा करेंगे जो माओवादी / Splinter Groups / आपराधिक गुटों द्वारा धमकी या लेवी माँगने से संबंधित हैं। यह भी जानकारी प्राप्त करेंगें कि इस प्रकार की सूचना पीड़ित द्वारा देने के मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है या नहीं ?

    2. पुलिस अधीक्षक विशेष रूप से नक्सल प्रभावित जिलों में माओवादी / Splinter Groups के द्वारा आगजनी / तोड़फोड़ से संबंधित दर्ज मामलों का विशेष यथाशीघ्र वांछित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

    3. पुलिस अधीक्षक विभिन्न काण्डों में माओवादी / Splinter Group के जो भी अभियुक्त फिरार हैं, उनके विरूद्ध प्रभावी कुर्की जप्ती की कार्रवाई की जाय।

    4. पुलिस अधीक्षक उग्रवाद/अपराध के माध्यम से अर्जित किये गये सम्पत्तियों को चिन्हित कराते हुए उसका documentation का कार्य अद्यतन कर वांछित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

    5. पुलिस अधीक्षक नक्सल / Splinter Groups के प्रत्येक सदस्य का प्रोफाईल बनाकर “know your enemy/ know your friend” के आधार पर अपने अधीनस्थ पदाधिकारी एवं कर्मियों को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि जिलों में स्थापित थाना/पुलिस पिकेट में पदस्थापित / प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी यह अच्छी तरह से जान पायें कि उनके क्षेत्र में कौन से नक्सल / Splinter Groups / अपराधी गुट सक्रिय हैं, जिससे उनके विरूद्ध वांछित कार्रवाई की जा सके।

    6. राज्य के जिस ईकाई से आसूचना प्राप्त होती है, उसका त्वरित गति से सत्यापन करते हुए पुलिस अधीक्षक (विशेष तौर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के) यथाशीघ्र वांछित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

    7. पुलिस अधीक्षक, फिरार नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु उनके विरूद्ध उचित माध्यम से पुरस्कार हेतु यथाशीघ्र प्रस्ताव समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।

    8. पुलिस अधीक्षक, नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान और सरेंडर पॉलिसी को और प्रभावी बनाने हेतु व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोंगों को मुख्य धारा में जोड़ने हेतु साकारात्मक प्रयास करना सुनिश्चित करेंगे।

    9. नक्सल गतिविधि/आपराधिक गिरोह के संबंध में आसुचना तंत्र को मजबुत करने हेतु पुलिस अधीक्षक अपने जिले के सभी थाना प्रभारी को अपने स्थानीय नेटवर्क, मुखबिरों और डिजिटल निगरानी का उपयोग कर आसूचना संकलन करेंगे।

    10. पुलिस अधीक्षक क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न एजेंसियों के कार्यकर्त्ता/ठेकेदार के साथ बैठक करना सुनिश्चित करेंगे।

    11. एजेंसियों द्वारा कार्य समाप्ति पश्चात चिन्हित कार्यस्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु एजेंसियों से पुलिस अधीक्षक आपसी समन्वय स्थापित कर सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करेंगे।

    12. पुलिस अधीक्षक अपने अधीनस्थ थाना के पदाधिकारियों को यह निर्देश देंगे कि जेल से बाहर जमानत पर छूटे उग्रवादी / अपराधी का विशेष तौर पर निगरानी रखी जाए।

    सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/क्षेत्रीय उप-महानिरीक्षक उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन अपनी देख-रेख में कराना सुनिश्चित करेंगे साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर अपने स्तर से संबंधित पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को दिशा-निर्देश देना एवं उग्रवाद / गंभीर अपराध से संबंधित विगत तीन वर्षों में दर्ज कांडो की समीक्षा कर दिशा-निर्देश निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे।

    इस बैठक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड के अतिरिक्त श्री डॉ० संजय आनन्दराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक झारखण्ड, श्री अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महनिरीक्षक अभियान झारखण्ड, श्री चन्दन कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक एस०आई०बी०, श्री नाथु सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक एस०आई०बी० एवं श्री अमीत रेणु, पुलिस अधीक्षक अभियान भौतिक रूप से एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री अखिलेश कुमार झा, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक राँची, श्री सुनिल भास्कर, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक पलामू, श्री वाई०एस० रमेश, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक पलामू, श्री सुरेन्द्र कुमार झा, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक बोकारो, श्री संजीव कुमार, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक हजारीबाग एवं पुलिस अधीक्षक लातेहार/पलामू /चाईबासा / लोहरदगा एवं हजारीबाग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्वाचन कार्य के सफल संपादन हेतु कोषांगों का गठन
    Next Article टाटा लीज नवीकरण एवं अतिक्रमण संबंधी बैठक दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.