Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचीं स्मृति ईरानी, माफी न मांगने पर की शिकायत
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचीं स्मृति ईरानी, माफी न मांगने पर की शिकायत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित भाजपा महिला सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को चुनाव आयोग पहुंचा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बलात्कार को लेकर उनकी टिप्पणी के लिए कठोरतम कार्रवाई की मांग की. ईरानी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बलात्कार का इस्तेमाल एक राजनीतिक अस्त्र के तौर पर कर रहे हैं.केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, हमने राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. चुनाव आयोग ने हमें आश्वासन दिया है कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे और न्याय करेंगे.इससे पहले, लोकसभा में बीजेपी सदस्यों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की झारखंड के गोड्डा में एक रैली में बृहस्पतिवार को की गयी टिप्पणी को लेकर भारी हंगामा किया. भाजपा की महिला सांसदों ने खासतौर पर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की.स्मृति ईरानी ने संसद भवन परिसर में कहा कि उन्होंने (राहुल ने) महिलाओं के बलात्कार और उनकी पीड़ा को राजनीति के लिये इस्तेमाल किया. भारत की महिला इसका जवाब देने में सक्षम है.बलात्कार पर कथित टिप्पणी को लेकर बीजेपी के हमलों से घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर कभी माफी नहीं मांगने वाले. कांग्रेस नेता ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, मैं स्पष्ट कर दूं कि मैंने क्या बोला. पीएम मोदी ने कहा था कि मेक इन इंडिया होगा. हमने सोचा कि अखबारों में मेक इन इंडिया दिखाई देगा, लेकिन आज जब हम अखबार खोलते हैं तो हमें सब जगह रेप इन इंडिया दिखाई देता है. बीजेपी शासित एक भी राज्य नहीं है जहां दिनभर महिलाओं पर अत्याचार नहीं होते.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी आदित्‍यनाथ ने राम मंदिर के लिए हर परिवार से मांगी एक ईंट और 11 रुपये
    Next Article गुवाहाटी: कर्फ्यू में ढील, दुकानों के बाहर लंबी कतारें, पेट्रोल पंप पर टूट पड़े लोग

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.