Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योगी आदित्‍यनाथ ने राम मंदिर के लिए हर परिवार से मांगी एक ईंट और 11 रुपये
    Breaking News झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    योगी आदित्‍यनाथ ने राम मंदिर के लिए हर परिवार से मांगी एक ईंट और 11 रुपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्‍या को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद खड़ा हो सकता है. सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के हर परिवार से 11 रुपये और एक ईंट का योगदान देने को कहा है. यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री कद के किसी बीजेपी नेता ने मंदिर के निर्माण के लिए लोगों से योगदान देने को कहा है. मुख्यमंत्री योगी ने झारखंड में चुनाव रैली के दौरान यह बात कही.सीएम योगी बीजेपी उम्मीदवार नागेंद्र महतो के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे थे. योगी आदित्यनाथ बागोदर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि 500 साल पुराने विवाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से सुलझाया जा सका. उन्होंने कहा, कांग्रेस, आरजेडी, सीपीआई-एमएल और कुछ अन्य पार्टियां लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद का हल नहीं चाहती थीं.उन्होंने कहा, ‘बहुत जल्द अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनेगा. मैं झारखंड वासियों को भी आमंत्रित करूंगा और घर से राम मंदिर के लिए एक शिला और 11 रुपये जाना चाहिए. झारखंड चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार को वोट देने के लिए लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं उस प्रदेश से आता हूं जिसने भगवान राम दिया और उनके शासन की प्रणाली को रामराज्य कहा गया, एक प्रणाली जिसमें नीतियां गरीब, युवा, महिला और समाज के हर तबके को ध्यान में रखते हुए बगैर भेद के बनाई जाती हैं. वही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैब-एनआरसी कभी नहीं लागू करूंगी : ममता
    Next Article राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचीं स्मृति ईरानी, माफी न मांगने पर की शिकायत

    Related Posts

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    May 31, 2026

    जादूगोड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की रफ्तार थमी, 218 एकड़ भूमि आवंटन के बाद भी रोजगार का सपना अधूरा

    May 31, 2026

    जदयू ने पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    जादूगोड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की रफ्तार थमी, 218 एकड़ भूमि आवंटन के बाद भी रोजगार का सपना अधूरा

    जदयू ने पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

    भीषण गर्मी में रक्तदाताओं का उत्साह, चांडिल में 92 यूनिट रक्तदान संग्रहित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता रैली कार्यक्रमों का आयोजन

    पक्षपात के आरोपों से उपजा असंतोष, कुमीरमुड़ी में नई ग्रामसभा गठित; करिया हसदा बने ग्राम प्रधान

    35 लाख की चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन, डैम रोड नाली निर्माण का शिलान्यास

    स्कूटी सीखना पड़ा महंगा, पुलिया से गिरकर दो किशोरों की दर्दनाक मौत

    बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा पर डीसी की पैनी नजर, केंद्रों का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

    उलीडीह में युवक की निर्मम हत्या, झाड़ियों से मिला शव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.