Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैब-एनआरसी कभी नहीं लागू करूंगी : ममता
    Breaking News Headlines राजनीति

    कैब-एनआरसी कभी नहीं लागू करूंगी : ममता

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर विभाजनकारी’ राजनीति करने का आरोप लगाते हुए करारा प्रहार किया कि राज्य में नागरिकता (संशोधन) कानून (कैब) एवं राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) नहीं लागू होगा. बनर्जी ने कहा, हम कैब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे. हमने हमेशा दलितों एवं गरीबों की मदद की है. बनर्जी ने कैब के विरोध में आयोजित कार्यक्रमों की भी घोषणा की. कैब के विरोध में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से 16 दिसंबर को एक रैली निकाली जाएगी.यह रैली गांधी प्रतिमा वाले मायो रोड से होती हुई जोरसांको थुरबारी तक जाएगी. बनर्जी इस रैली का नेतृत्व करेंगी. रविवार को राज्य के सभी जिलों में तृणमूल कांग्रेस की समितियां विरोध प्रदर्शनों का आयोजन करेंगी. इसके बाद 17 अगस्त को जादवपुर 8बी बस स्टैंड से मायो रोड स्थित गांधी प्रतिमा तक रैली का आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून को लागू करने का काम राज्य सरकार का है. संसद से नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित कर और इसे कानून का जामा पहना कर केंद्र हम पर इसे मानने के लिए बाध्य नहीं कर सकता.

    उन्होंने कहा,‘‘ हम कैब या एनआरसी को देश को बांटने की इजाजत नहीं दे सकते. मैं कभी सांप्रदायिक रास्ता नहीं चुनूंगी. हमारे विरोध प्रदर्शनों में सभी लोगों का स्वागत है. बनर्जी ने कहा,तृणमूल हमेशा से कैब और एनआरसी के खिलाफ रहा है. हम कभी भी बंगाल में कैब और एनआरसी लागू नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा,भाजपा अपने प्रचंड बहुमत का गलत इस्तेमाल कर रही है जो सही नहीं है.हम पूर्वात्तर के भाई-बहनों का समर्थन करते हैं. हम उनके समर्थन में शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे.उन्होंने कहा,राज्यों की भावना के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए. असम जल रहा है. लोगों को विरोध करना चाहिए. हम जेल जाने से घबराने वाले नहीं हैं.जापान के प्रधानमंत्री शिजो आबे के गुवाहाटी दौरा टलने की चर्चा करते हुए बनर्जी ने कहा कि यह देश के लिए शर्म की बात है. उन्होंने कहा, हम शेख हसीना जी (बंगलादेश की प्रधानमंत्री) का सम्मान करते हैं. वह सांप्रदायिक नहीं हैं लेकिन फिर भी भारत आने से घबराती हैं. उन्होंने भाजपा की तुलना वाशिंग मशीन से करते हुए कहा,यदि कोई व्यक्ति भाजपा में शामिल होता है तो उसके सारे अपराध धुल जाते हैं.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन का प्रचार करेंगें सरयू
    Next Article योगी आदित्‍यनाथ ने राम मंदिर के लिए हर परिवार से मांगी एक ईंट और 11 रुपये

    Related Posts

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    May 31, 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    May 31, 2026

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    जादूगोड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की रफ्तार थमी, 218 एकड़ भूमि आवंटन के बाद भी रोजगार का सपना अधूरा

    जदयू ने पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

    भीषण गर्मी में रक्तदाताओं का उत्साह, चांडिल में 92 यूनिट रक्तदान संग्रहित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता रैली कार्यक्रमों का आयोजन

    पक्षपात के आरोपों से उपजा असंतोष, कुमीरमुड़ी में नई ग्रामसभा गठित; करिया हसदा बने ग्राम प्रधान

    35 लाख की चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन, डैम रोड नाली निर्माण का शिलान्यास

    स्कूटी सीखना पड़ा महंगा, पुलिया से गिरकर दो किशोरों की दर्दनाक मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.