Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमांशी को यूपीएससी लैटरल इंट्री दे केंद्र सरकार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर राजनीति

    हिमांशी को यूपीएससी लैटरल इंट्री दे केंद्र सरकार

    News DeskBy News DeskApril 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • परिजन के आश्रित को गजटेड नौकरी देने का प्रधानमंत्री से आग्रह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि शहीद नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की नव विवाहिता पत्नी हिमांशी को यूपीएससी में लैटरल एंट्री दिया जाना चाहिए। जिससे हिमांशी को राष्ट्र एवं समाज सेवा का बेहतर अवसर प्राप्त हो सके। आतंकवादियों ने उसकी दुनिया उजाड़ी है, पूरा देश हिमांशी के साथ है और ऐसे में यूपीएससी की इंट्री दुख को सांझा करेगी और इससे सैन्य पदाधिकारी शहीद विनय नरवाल की आत्मा को शांति मिलेगी।
    अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार मारे गए परिवारो के आश्रित के एक सदस्य को गजटेड अधिकारी के रूप में सरकारी नौकरी दी जाए। कुलविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का पाकिस्तान को लेकर किए गए फैसले का प्रत्येक भारतीय स्वागत कर रहा है।
    अधिवक्ता के अनुसार पहलगाम के बैसरन घाटी में सभी 26 शहीदों को समर्पित मेमोरियल बनाया जाना चाहिए, जिससे आने वाले चिरकाल तक आतंकवादियों को सबक मिले।
    इसके साथ प्रधानमंत्री घटनास्थल में सर्वदलीय बैठक कर वहीं से आतंकवादी देश पाकिस्तान को सबक सिखाने का संदेश दुनिया को दें।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार धर्म जाति भाषा के पहचान के आधार पर इस तरह के अपराध करने वालों के लिए अलग से कानून बनाया जाना चाहिए और सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटकाने का प्रावधान किया जाना चाहिए।
    इन कठोर कदमों से ही देश के एक अरब 40 करोड़ लोगों के मन मस्तिष्क को सुकून मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीपका में कमाल अहमद के कलम से राष्ट्र संवाद खबर का असर, बने रेलवे क्रॉसिंग बेरियल और रोड
    Next Article सोनभद्र के हजारों मनरेगा मजदूर का 33 करोड़ मजदूरी का भुगतान होगा जल्द -राघवेन्द्र नारायण

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.