Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला के टेंटोपोशी गांव में ब्राउन शुगर कारोबारियों का नया ठिकाना, ग्रामीणों में आक्रोश—दो पक्षों में झड़प, कई घायल
    Breaking News Headlines झारखंड

    सरायकेला के टेंटोपोशी गांव में ब्राउन शुगर कारोबारियों का नया ठिकाना, ग्रामीणों में आक्रोश—दो पक्षों में झड़प, कई घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला के टेंटोपोशी गांव में ब्राउन शुगर कारोबारियों का नया ठिकाना, ग्रामीणों में आक्रोश—दो पक्षों में झड़प, कई घायल

     

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    सरायकेला

    सरायकेला थाना अंतर्गत टेंटोपोशी गांव में ब्राउन शुगर के कारोबारियों ने अपना नया ठिकाना बनाया है. आदित्यपुर से भागकर ब्राउन शुगर के कारोबारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में अब अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है जिससे ग्रामीणों में घोर नाराजगी है. ग्रामीणों के बार- बार विरोध के बावजूद जब ब्राउन शुगर कारोबारियों ने गांव नहीं छोड़ा तो सोमवार को हथियार उठा लिया और इंसाफ कर दिया. बीती रात दो दर्जन से भी अधिक महिला- पुरुषों और बच्चों को बेरहमी से पीट दिया इसमें दोनों पक्षों से दो दर्जन से भी अधिक लोग घायल हुए हैं. देर रात तक सदर अस्पताल में घायलों का आना जारी रहा.

    इधर दूसरे पक्ष जाफर अंसारी और शमीम अंसारी ने बताया कि रविवार को गांव के सदर की बेटी की शादी में उनकी बहन गयी थी. गांव के युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की इसका विरोध करने पर ग्रामीणों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया. ग्रामीणों के हमले में 25 लोग घायल हुए हैं. घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं. उधर दूसरे पक्ष यानी ग्रामीणों की ओर से भी महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं. वहीं इस पूरे मामले पर सरायकेला थाना प्रभारी ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है. मगर यदि इसमें सच्चाई है तो निश्चित तौर पर ग्रामीण परिवेश का माहौल बिगड़ने वाला है. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया और आदित्यपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के अथक प्रयास से आदित्यपुर को ब्राउन शुगर के कारोबारियों के चंगुल से मुक्त कराया गया है. यदि ब्राउन शुगर के कारोबारी ग्रामीण क्षेत्र को अपना नया ठिकाना बनाते हैं तो ग्रामीण युवाओं के लिए खतरे की घंटी हो सकती है. वहीं पुलिस के लिए भी यह नई चुनौती बन सकती है.

    कई घायल ग्रामीणों में आक्रोश—दो पक्षों में झड़प सरायकेला के टेंटोपोशी गांव में ब्राउन शुगर कारोबारियों का नया ठिकाना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल: आदिवासियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं ज़िला अधिकारी – सन्नी सिंकु
    Next Article उत्क्रमित उच्च विद्यालय ,लक्ष्मी नगर के विद्यार्थियों ने पर्यावरण आयाम के अंतर्गत मनाया पृथ्वी दिवस।

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.