Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोएडा: बैंक का सर्वर हैक कर 16.95 करोड रुपये निकालने के मामले में चार लोग गिरफ्तार
    Breaking News Uncategorized राष्ट्रीय

    नोएडा: बैंक का सर्वर हैक कर 16.95 करोड रुपये निकालने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नोएडा: बैंक का सर्वर हैक कर 16.95 करोड रुपये निकालने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में नैनीताल बैंक का सर्वर हैक कर 16.95 करोड रुपये निकालने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को एक नाइजीरियाई नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    अधिकारी ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी में भी शामिल है।

    पुलिस के अनुसार, नाइजीरियाई गिरोह ने नैनीताल बैंक का सर्वर हैक किया था और उसके बाद रकम कई अलग-अलग बैंक खातों में निकाली गई।

    पुलिस उपायुक्त राम बदन सिंह ने बताया कि जुलाई 2024 में सेक्टर 62 स्थित नैनीताल बैंक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था कि बैंक की शाखा का आरटीजीएस सर्विस हैक करके ठगों ने 16.95 करोड़ पर 84 खातों में रुपये भेज दिये।

    उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाइजीरियाई नागरिक एलेक्स, अमित गुप्ता, दीपक गुप्ता और सावेज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

    अधिकारी ने बताया कि नाइजीरियाई व्यक्ति के पास से 20 लाख रुपये के मूल्य के मादक पदार्थ भी बरामद किये गये।

    उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाइजीरियाई व्यक्ति ‘बिजनेस वीजा’ पर भारत आया था और उसने मणिपुर की युवती से शादी की थी तथा दोनों के तीन बच्चे हैं।

    अधिकारी ने बताया कि एलेक्स के खिलाफ दिल्ली में मादक पदार्थ तस्करी का मुकदमा भी दर्ज है।

    उन्होंने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि सावेज, एलेक्स को भारतीय बैंक खाता उपलब्ध करवाने का काम करता था।

    अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में पूर्व में पुलिस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम बंसल और उसके भाई हंर्ष बंसल तथा कुलदीप नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

    नोएडा: बैंक का सर्वर हैक कर 16.95 करोड रुपये निकालने के मामले में चार लोग गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात के अमरेली में प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
    Next Article दिल्ली हवाई अड्डे पर 91 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.