Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विनय सिंह हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर बिहार राजनीति

    विनय सिंह हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

    News DeskBy News DeskApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह हत्याकांड के लगभग 24 घंटे बीतने को है, मगर जमशेदपुर पुलिस के हाथ अब तक खाली है. इधर परिजनों ने विनय सिंह के शव का दाह संस्कार नहीं किया है. डिमना स्थित आस्था स्पेश टाउन में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजन टकटकी लगाए इंसाफ़ की बाट जोह रहे हैं. उधर राज्य भर के छतरिया समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है यहां तक की राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो चुकी है. हर तरफ से विनय सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ने लगी है. विनय सिंह के बूढ़े पिता जीवन सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी वह एक सामाजिक इंसान थे सभी के सुख- दुख में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते थे. घर पर भी किसी तरह का कोई तनाव नहीं था. ऐसे में उनके बेटे की हत्या क्यों की गई यह जांच का विषय है. उन्होंने पुलिस से अपराधियों को जल्द से जल्द बेनकाब करने और अपने बेटे को इंसाफ देने की मांग की है. इधर जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो इनपुट्स मिले हैं उसके आधार पर जमीन विवाद का कुछ मामला आ रहा है. पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. वहीं रेकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मृतक के द्वारा कभी भी ऐसी जानकारी या सूचना नहीं दी गई थी. पुलिस ने मृतक के पास से जो पिस्तौल बरामद किए हैं उसमें से एक गोली चली है उसका खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि विनय सिंह की हत्या क्यों की गई है. क्षत्रिय समाज और करणी सेना का अगला कदम क्या होगा यह देखना दिलचस्प होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध हथियार एवं जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार
    Next Article हफीजुल हसन अंसारी को बर्खास्त करें: कुलविंदर सिंह की मुख्यमंत्री से मांग

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.