Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुस्लिम यूथ एंड स्टूडेंट्स फाउंडेशन द्वारा बुगरासी में शानदार प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम, 300 से अधिक बच्चों को किया गया सम्मानित
    Breaking News Headlines Uncategorized राष्ट्रीय

    मुस्लिम यूथ एंड स्टूडेंट्स फाउंडेशन द्वारा बुगरासी में शानदार प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम, 300 से अधिक बच्चों को किया गया सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुस्लिम यूथ एंड स्टूडेंट्स फाउंडेशन द्वारा बुगरासी में शानदार प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम, 300 से अधिक बच्चों को किया गया सम्मानित

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    उत्तर प्रदेश

    मुस्लिम यूथ एंड स्टूडेंट्स फाउंडेशन कमेटी द्वारा बुलंदशहर के क़स्बा बुगरासी में एक भव्य एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 300 से ज़्यादा बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    यह कम्पटीशन स्व. मोहम्मद शोएब अंजुम की याद में आयोजित किया गया, जिसमें तीन जनपदों के लगभग डेढ़ दर्जन सेंटर्स से 750 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। “जे के कम्पटीशन” में सीनियर और जूनियर ग्रुप्स के फर्स्ट, सेकंड, थर्ड पोजिशन होल्डर्स के साथ-साथ 70% और 60% से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभागियों को इनाम और सर्टिफिकेट दिए गए।

    कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सीनियर टीचर्स को एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाज़ा गया। विशेष रूप से, बुगरासी के वरिष्ठ शिक्षक जनाब हमीदुज़्ज़मा उर्फ बफ़्फू ख़ान को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम की सदारत शिक्षाविद जनाब आफ़ाक उर रहमान रहीम ख़ान ने की, जबकि जनाब जुबेद उर रहमान ख़ान उर्फ बब्बन मियां मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा की अहमियत समझाते हुए कहा, “तालीम ऐसी दौलत है जिसे कोई छीन नहीं सकता। जितना इसे बांटोगे, यह उतनी ही बढ़ेगी।” उन्होंने बच्चों को मेहनत से पढ़ाई करने और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

    समाजसेवी वक़ार ख़ान ने बच्चों की शिक्षा के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
    कार्यक्रम का संचालन जनाब अब्दुल वाहिद ने कुशलता से किया।

    इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथिगण मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे:
    अटेवा के जिलाध्यक्ष राजन ख़ान, मोहम्मद उवैस, झारखंड के अंसार ख़ान, इरशाद सैफ़ी, आशु भाई, मंज़ूर अहमद, हाफ़िज अजमल ख़ां, हाजी असगर सैफ़ी, इमामुद्दीन मलिक, हकीम आरिफ रहमानी, डॉ. रिफ़ाक़त अली, मां. अज़हर ख़ां, ख़ुर्रम ख़ां, हमीदुज़्ज़मा ख़ां, मो. दानिश, हाफ़िज़ शाहबाज़, मौ. सैफ़ी, फ़ौज़ान सैफ़ी, मौ. साक़िब, आबिद चौधरी, सदाक़त अली, आसिफ अल्वी, शहादत अली, अब्दुल अज़ीम, मौ. ज़ाकिर, फ़रमान चौधरी, सबाहत ज़फ़र आदि।

    इसके अतिरिक्त कई स्कूलों के प्रिंसिपल, टीचर्स, बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और क़स्बे के गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

    कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की ओर से सभी मेहमानों, शिक्षकों, छात्रों, प्रिंसिपल्स, और सहयोग देने वाले तमाम साथियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया गया।

    300 से अधिक बच्चों को किया गया सम्मानित मुस्लिम यूथ एंड स्टूडेंट्स फाउंडेशन द्वारा बुगरासी में शानदार प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात के जामनगर में वायुसेना हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में उतरा
    Next Article मिजोरम के हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ की एक सशस्त्र सुरक्षा टुकड़ी को किया जाएगा तैनात

    Related Posts

    प्रिंस खान पर NIA का शिकंजा! धनबाद पहुंची टीम, पाकिस्तान कनेक्शन से लेकर आर्थिक नेटवर्क तक होगी जांच

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश

    August 28, 2026

    नेपाल की प्राकृतिक आपदा पर बोले रघुवर दास, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

    August 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिंस खान पर NIA का शिकंजा! धनबाद पहुंची टीम, पाकिस्तान कनेक्शन से लेकर आर्थिक नेटवर्क तक होगी जांच

    रक्षाबंधन पर रघुवर दास ने बहनों से बंधवाई राखी, नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश

    नेपाल की प्राकृतिक आपदा पर बोले रघुवर दास, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

    जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    महिंद्रा ने लॉन्च की BE 6 स्पोर्टेक सीरीज, डिजाइन और तकनीक के साथ परफॉर्मेंस पर जोर मानगो में मेयर सुधा गुप्ता ने किया उद्घाटन

    तिनके में भाई का भरोसा: माँ सीता का अखंड विश्वास — अरुण सिंह

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.