Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » UP में सड़क हादसा : बारातियों से भरी कार और ट्रक में भिड़ंत, 6 की मौत-3 गंभीर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    UP में सड़क हादसा : बारातियों से भरी कार और ट्रक में भिड़ंत, 6 की मौत-3 गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच शहर में देर रात एक भीषण सड़क हादसा होने की सूचना है. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया. जहां तीन में एक बच्ची है जिसकी हालत में काफी सुधार है जबकि दो की हालत अभी नाज़ुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि बहराइच से नानपारा बारातियों से भरी इनोवा कार तेज रफ्तार चली जा रही थी कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक का अचानक टायर फटने से पूरा ट्रक इनोवा के ऊपर ही पलट गया.अस्पताल में भर्ती घायल.इसकी वजह से इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए और इनोवा में बैठे 9 बारातियों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 3 गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है. वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत के बाद अस्पताल परिसर में घण्टो कोहराम मचा रहा.इस दर्दनाक घटना की खबर सुनते ही मांगलिक कार्यक्रम छोड़ कर ज़िला अस्पताल पहुँची पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं नगर विधायक अनुपमा जायसवाल ने कहा है कि यह बहुत दुखद घटना है. मैं मुख्यमंत्री से मिलकर जितनी ज्यादा से ज़्यादा सहायता सरकार की तरफ से हो सकती है उसको दिलवाने की कोशिश करूँगी.घटना की गम्भीरता को देखते हुए देर रात जिलाधिकारी शम्भू कुमार और पुलिस अधिक्षक डॉ गौरव ग्रोवर भी घायलों का हालचाल लेने ज़िला अस्पताल पहुँचे. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी के सिंह के मौके पर न पहुँचने पर उन्होंने कहा कि अगर किसी की कोई कमी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी. इस हादसे दो सगे भाइयों रामबाबू सोनी, वीरेन्द्र सोनी सहित सुरेश कुमार, आशीष, धर्मेंद्र सोनी और अरमान की मौत हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीनी कंपनियां नोएडा आने से भूतिया शहर में तब्दील हुआ चीन का ये शहर
    Next Article सरकार की ऐतिहासिक जीत

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाडिय़ों की मौत, 3 गंभीर घायल

    वृंदावन में दुखद हादसा : संस्कृत गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौत; एक गंभीर

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का बीसीसीआई ने किया ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी

    आरबीआई का बड़ा सख्त फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया, ब्याज दरें बढ़ीं, अब महंगी होगी ईएमआई

    Guide de Démo des Machines à Sous de Rivo Casino

    A Quieter Kind of Spectacle: Why Casino Screens Need Rhythm Before Scale

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.