मानगो शकोसाई में 27 वर्षीय युवक ननकू लाल की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने बस्ती के तीन युवकों पर लगाया आरोप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर उलीडीह थाना अंतर्गत मानगो शकोसाई खड़िया बस्ती के रहने वाले 27 वर्षीय ननकू लाल की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह आसपास के लोगों ने खेत में देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को आपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने घर वालों को सूचना दी घर वाले पहुंचकर शव की पहचान की। ननकू लाल के भाई ने कहा कि कल हम लोगों को बस्ती के शादी पार्टी में जाना था सभी तैयार हो रहे थे और भाई पार्टी में जा रहे हैं। बोलकर निकाला इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा हम लोगों ने उनके मोबाइल पर फोन लगाया फोन रिसीव नहीं हो रहा था।आज सुबह पुलिस ने सूचना दी कि आपकी भाई की हत्या हो गई है। राकेश ने कहा बस्ती के ही रहने वाले तीन लड़का है जो इन लोगों को लगातार मारपीट करने की धमकी दिया करता था। लल्ला लल्लू और तोरी नामक युवकों ने ही घटना को अंजाम दिया है। इन लोगों के द्वारा इससे पहले भी घर पर तोड़फोड़ की गई थी जिसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस कड़ाई से कार्रवाई नहीं की जिसकी वजह से आज मेरे भाई की हत्या कर दी गई है। हमें इंसाफ चाहिए प्रशासन से।

