Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवनगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल की पाइप फटने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त, विधायक पूर्णिमा साहू ने राहत व पुनर्वास की उठाई मांग, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने जाकर ली स्थिति की जानकारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    देवनगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल की पाइप फटने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त, विधायक पूर्णिमा साहू ने राहत व पुनर्वास की उठाई मांग, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने जाकर ली स्थिति की जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवनगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल की पाइप फटने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त, विधायक पूर्णिमा साहू ने राहत व पुनर्वास की उठाई मांग, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने जाकर ली स्थिति की जानकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बाराद्वारी देव नगर स्थित गांधी आश्रम, जहाँ समाज के सबसे वंचित तबके के लोग रहते हैं, शुक्रवार को एक भयावह हादसे का शिकार हो गया। टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) की हाई प्रेशर रॉ वॉटर सप्लाई पाइप अचानक फट गई, जिससे अत्यधिक दबाव के साथ पानी रिहायशी इलाके में घुस गया। परिणामस्वरूप कई कच्चे मकानों की छतें टूट गईं, घरेलू सामान और राशन भीगकर नष्ट हो गए तथा पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन से संपर्क साधा गया। जिसपर कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का कार्य तुरंत शुरू किया, लेकिन तब तक कई परिवारों को भारी नुकसान हो चुका था। इस घटना पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने त्वरित संज्ञान लिया और उनके निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने भाजपा नेता पवन अग्रवाल, रंजीत सिंह एवं अन्य के संग गांधी आश्रम का दौरा कर स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों से बातचीत कर प्रभावित परिवारों को मानवीय आधार पर राहत पहुंचाने, घरों की मरम्मत कराने और उचित क्षतिपूर्ति देने की मांग की।

    वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने भी जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन से इस पूरे मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री, मुआवजा तथा पुनर्वास सहायता प्रदान करने की अपील की है। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव हेतु स्थायी समाधान और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की बात कही।

    देवनगर गांधी आश्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल की पाइप फटने से कई घर हुए क्षतिग्रस्त विधायक पूर्णिमा साहू ने राहत व पुनर्वास की उठाई मांग विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने जाकर ली स्थिति की जानकारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमुई: शादी समारोह से लौट रही तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
    Next Article बेगूसराय में बिहार बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर अमरदीप का किया गया स्वागत

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.