Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली सरकार ने मानसून में 194 स्थानों पर जलभराव से निपटने की योजना तैयार की
    Headlines Uncategorized राष्ट्रीय

    दिल्ली सरकार ने मानसून में 194 स्थानों पर जलभराव से निपटने की योजना तैयार की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली सरकार ने मानसून में 194 स्थानों पर जलभराव से निपटने की योजना तैयार की

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मानसून के समय राष्ट्रीय राजधानी को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए संवेदनशील स्थानों पर स्वचालित पंप लगाने और कर्मचारियों को तैनात करने सहित हरसंभव प्रयास कर रही है।

    मानसून की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले मिंटो ब्रिज अंडरपास का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौजूद थे।

    गुप्ता ने कहा, ‘‘भारी बारिश के दौरान जलनिकासी के लिए यहां स्वचालित पंप लगाए गए हैं और 2.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। कर्मचारी भी हर समय ड्यूटी पर रहेंगे।’’

    संवेदनशील स्थानों की पहचान कर ली गई है और सुधारात्मक उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध तरीके से हर कदम उठाएगी कि इस साल जलभराव न हो।

    प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘‘पिछले साल, यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में 194 जलभराव वाले स्थानों की पहचान की थी। इनमें से अधिकांश पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर हैं। इन जगहों पर नालों की सफाई, ज्यादा पंप लगाने और जरूरत पड़ने पर कर्मचारी तैनात करने जैसे कई उपाय किये जा रहे हैं।’’

    गुप्ता ने विश्व स्वास्थ्य संगठन भवन के पास रिंग रोड सहित अन्य प्रमुख जलभराव वाले स्थलों पर मानसून की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन भवन के पास वाली जगह कई वर्षों से जलभराव वाले शीर्ष 10 स्थानों में से एक है।

    निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने बिजली और पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के साथ बैठक की।

    वर्मा ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने जलभराव, यातायात जाम और अंधेरे वाले स्थानों के मुद्दों पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) सहित सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की तथा सभी को निर्धारित समयसीमा के अनुसार काम पूरा करने का निर्देश दिया।’’

    योजना के अनुसार जिन स्थानों पर एक नए नाले का निर्माण जैसे दीर्घकालिक उपाय किए जा रहे हैं, वहां अतिरिक्त पंप लगाए जाएंगे ताकि बारिश के पानी को निकाला जा सके।

    दिल्ली सरकार ने मानसून में 194 स्थानों पर जलभराव से निपटने की योजना तैयार की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद छह लाख रुपए और विस्फोटक बरामद
    Next Article सरायकेला के प्राचीन रथयात्रा के दौरान इस बार नए रथ पर सवार होंगे भगवान जगन्नाथ

    Related Posts

    बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    August 18, 2026

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    August 18, 2026

    मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक

    भारी बारिश से लबालब हुआ पनसुआं डैम, ओवरफ्लो पानी ने लिया झरने का रूप; देखने उमड़े लोग

    गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

    JSSC CGL रद्द होने के फैसले से अभ्यर्थियों में आक्रोश, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बारिश में प्रदर्शन

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    लगातार बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा,13 फाटक खोले गए

    गोलमुरी में डिवाइडर से फिर टकराया ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    चार माह का गर्भ गिरने पर सिद्धेश हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.