Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गायों की मौतों पर टिप्पणी को लेकर टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष करुणाकर रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज
    Headlines Uncategorized

    गायों की मौतों पर टिप्पणी को लेकर टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष करुणाकर रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गायों की मौतों पर टिप्पणी को लेकर टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष करुणाकर रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज

     

    तिरुपति शहर की पुलिस ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के पूर्व अध्यक्ष और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) नेता बी. करुणाकर रेड्डी के खिलाफ एसवी गौशाला में गायों की मौत के उनके दावों को लेकर मामला दर्ज किया है।

    टीटीडी बोर्ड के सदस्य भानुप्रकाश रेड्डी ने तिरुपति के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन राजू के समक्ष शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि करुणाकर रेड्डी द्वारा एसवी गौशाला में लापरवाही के चलते 100 गायों की मौत के जो आरोप लगाए गए हैं, वे झूठे और भ्रामक हैं।

    प्राथमिकी के मुताबिक, पुलिस ने करुणाकर रेड्डी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    भानुप्रकाश रेड्डी ने अपनी शिकायत में कहा, “इन झूठे बयानों से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।”

    वाईएसआरसीपी के नेताओं ने बृहस्पतिवार को टीटीडी गौशाला में प्रवेश से रोके जाने के बाद यहां विरोध प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया था कि गौशाला में लापरवाही के कारण कई गायों की मौत हुई है।

    पुलिस द्वारा गौशाला में प्रवेश से रोके जाने के बाद टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष भुमना करुणाकर रेड्डी सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। इस दौरान उनके साथ प्रदर्शन में तिरुपति के सांसद एम. गुरुमूर्ति और अन्य लोग भी शामिल हो गए थे।

    गायों की मौतों पर टिप्पणी को लेकर टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष करुणाकर रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में सनसनी: सीएचओ ज्योति कुमारी पर घर में घुसकर कुदाल से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
    Next Article दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शीर्ष स्थान के लिये मुकाबला, नजरें स्टार्क और सिराज पर

    Related Posts

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    June 30, 2026

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    June 30, 2026

    सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर टीआरएफ कंपनी के पास ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लूट की कोशिश नाकाम; घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

    बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

    सीडब्ल्यूए क्लब केबल ग्राउंड में क्रिकेट क्विज़ ने बिखेरा रोमांच

    जमशेदपुर: हिमांशु सिंह की मौत के बाद टीएमएच में हंगामा, रीगल चौक पर पांच घंटे जाम; पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू ने राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर महालनोबिस के योगदान को सराहा

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.