Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » SUEZ इंडिया और SJPNL ने ढली-मशोबरा में शुरू किया 24×7 पेयजल परियोजना पर जन संवाद अभियान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    SUEZ इंडिया और SJPNL ने ढली-मशोबरा में शुरू किया 24×7 पेयजल परियोजना पर जन संवाद अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    SUEZ इंडिया और SJPNL ने ढली-मशोबरा में शुरू किया 24×7 पेयजल परियोजना पर जन संवाद अभियान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    SUEZ इंडिया और शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (SJPNL) द्वारा ढली और मशोबरा क्षेत्रों में 24×7 पेयजल परियोजना को लेकर जन संवाद और जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। यह पहल शिमला शहर को उच्च गुणवत्ता वाला, शुद्ध और बिना किसी घरेलू ट्रीटमेंट के सीधे नल से पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    फील्ड टीमें घर-घर जाकर नागरिकों को इस परियोजना की विशेषताओं और लाभों के बारे में जानकारी दे रही हैं। योजना के तहत नागरिकों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) मानकों के अनुरूप स्वच्छ पेयजल मिलेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

    SUEZ इंडिया के इस अभियान में NGO के प्रतिनिधि भी सहयोग कर रहे हैं, जो सूचना को आमजन तक पहुंचाने में फील्ड टीमों का साथ दे रहे हैं। यह सामूहिक प्रयास परियोजना की पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

    स्थानीय पार्षदों और निवासियों ने इस परियोजना को लेकर उत्साह प्रकट किया है। उनका मानना है कि यह पहल वर्षों से चली आ रही जल आपूर्ति संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान साबित होगी।

    परियोजना का पहला चरण जल्द ही क्रैगनेनो, मशोबरा और ढली क्षेत्रों से शुरू किया जाएगा, जिसके बाद इसे पूरे शिमला शहर में लागू किया जाएगा।

    SUEZ के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यह जन संवाद और जागरूकता अभियान आने वाले महीनों तक जारी रहेगा, ताकि नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और उन्हें बेहतर पेयजल सेवाएं प्रदान की जा सकें।

    SUEZ इंडिया और SJPNL ने ढली-मशोबरा में शुरू किया 24x7 पेयजल परियोजना पर जन संवाद अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका के नारदा में पूर्व सी एम चंपई सोरेन ने कहा -आदिवासी समाज का अस्तित्व अब खतरा में पड़ गया है
    Next Article अम्बेडकर जयंती पर भारत विकास परिषद, गायत्री शाखा बरवाला द्वारा भव्य आयोजन

    Related Posts

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    June 4, 2026

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.