Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप्र : हाथरस में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल
    Headlines उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से

    उप्र : हाथरस में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप्र : हाथरस में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो घायल

    हाथरस गेट थाना क्षेत्र के हतीसर पुल पर बुधवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसकी साली की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और नवजात बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे हुई, जब तेज गति से जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर एक ही परिवार के चार सदस्य सवार थे जो अपनी पत्नी के पैतृक गांव गुथेरा से अलीगढ़ जिले के बरला थाना क्षेत्र में स्थित पहाड़ीपुर गांव में अपने घर वापस जा रहे थे।

    मृतकों की पहचान पवन कुमार (25) और प्रियंका (18) के रूप में हुई है। पवन के साथ उसकी पत्नी सुहानी (22) और उनकी 11 महीने की बेटी दीप्ति भी थी। पुलिस ने बताया कि चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुल पर पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने चारों पीड़ितों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पवन कुमार और प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। सुहानी और उसकी बेटी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसर पुल पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला और उसकी नवजात बेटी घायल हो गई हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

    उप्र : हाथरस में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत दो घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री विशेश्वर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय तेघड़ा में बच्चों के बीच पाठ पुस्तक का किया गया वितरण
    Next Article मुर्शिदाबाद दंगे पूर्व नियोजित थे; भाजपा, बीएसएफ, केंद्रीय एजेंसियों का एक वर्ग इसमें शामिल था: ममता

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.