Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी, बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को दी ‘पोइला बोइशाख’ की बधाई
    Headlines खबरें राज्य से पश्चिम बंगाल

    प्रधानमंत्री मोदी, बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को दी ‘पोइला बोइशाख’ की बधाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी, बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को दी ‘पोइला बोइशाख’ की बधाई

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बंगाली नववर्ष ‘पोइला बोइशाख’ के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

    सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, “पोइला बोइशाख की हार्दिक शुभकामनाएं! मैं कामना करता हूं कि इस वर्ष आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों। मैं सभी की सफलता, खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। शुभो नबो बरषो! शाह ने भी लोगों को ‘पोइला बोइशाख’ की शुभकामनाएं दीं।

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “शुभो नबो बरषो! ‘पोइला बोइशाख’ के अवसर पर हमारे बंगाली बहनों और भाइयों को बधाई। जैसे हम सभी अपनी जीवंत परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मिलकर नववर्ष का स्वागत करते हैं, वैसे ही यह अवसर हर किसी के जीवन में अधिक सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान लेकर आए।”

    कोलकाता में राजभवन की ओर से एक बयान में कहा गया है, “पोइला बोइशाख’ के पावन अवसर पर माननीय राज्यपाल ने सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि नया साल सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि बंगाली नववर्ष सभी के जीवन को रोशन करे।

    बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं। यह साल सभी के जीवन को रोशन करे। बंगाल का हर व्यक्ति शांति और सद्भाव के बंधन में बंधे। सभी को शुभकामनाएं।

    प्रधानमंत्री मोदी बंगाल के राज्यपाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को दी ‘पोइला बोइशाख’ की बधाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा भूमि सौदा मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाद्रा
    Next Article ठाणे अदालत ने नाबालिग लड़की पर हमला करने के आरोपी युवक को बरी किया

    Related Posts

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.