Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा भूमि सौदा मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाद्रा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    हरियाणा भूमि सौदा मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाद्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हरियाणा भूमि सौदा मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाद्रा

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई और कारोबारी रॉबर्ट वाद्रा हरियाणा भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

    अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मध्य दिल्ली के सुजान सिंह पार्क स्थित अपने आवास से वाद्रा (56) एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय तक करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मीडियाकर्मी भी मौजूद थे।

    पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि, ‘‘यह कुछ और नहीं बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। जब भी मैं अल्पसंख्यकों के लिए बोलता हूं तो वे मुझे रोकने की कोशिश करते हैं, हमें कुचलते हैं

    उन्होंने संसद में राहुल (गांधी) को भी रोकने की कोशिश की। यह एजेंसियों का दुरुपयोग है और यह राजनीतिक प्रतिशोध है। उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह ही जांच एजेंसी के साथ सहयोग करेंगे।

    सूत्रों ने बताया कि वाद्रा को इस मामले में पहली बार आठ अप्रैल को तलब किया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे और नयी तारीख का अनुरोध किया था।

    वाद्रा की पत्नी प्रियंका गांधी वाद्रा केरल के वायनाड से कांग्रेस की सांसद हैं। वाद्रा के खिलाफ यह जांच हरियाणा के शिकोहपुर में एक भूमि सौदे से जुड़ी है।

    जांच फरवरी 2008 में हुए एक भूमि सौदे से संबंधित है, जिसमें वाद्रा से जुड़ी एक कंपनी, ‘स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड’ ने गुरुग्राम के शिकोहपुर में ‘ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज’ नामक कंपनी से 7.5 करोड़ रुपये की कीमत पर 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी।

    आरोप है कि इस जमीन का दाखिल-खारिज कुछ ही घंटों में हो गया। हरियाणा पुलिस ने इस सौदे को लेकर 2018 में मामला दर्ज किया था।

    सूत्रों ने बताया कि ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। इससे पहले संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन के एक अलग मामले में वाद्रा से पूछताछ की थी।

    हरियाणा भूमि सौदा मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए रॉबर्ट वाद्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में लौह अयस्क उत्पादन में ब्राजील, चीन से आगे निकलने की क्षमता है: वेदांता चेयरमैन
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी, बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों को दी ‘पोइला बोइशाख’ की बधाई

    Related Posts

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.