Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबासाहेब ने भारतीय संविधान का रचना कर महानतम कार्य किया:आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बाबासाहेब ने भारतीय संविधान का रचना कर महानतम कार्य किया:आनन्द बिहारी दुबे

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबासाहेब ने भारतीय संविधान का रचना कर महानतम कार्य किया:आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    वर्मामाइन्स : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर सभा का आयोजन वर्मामाइन्स ट्यूब कम्पनी गेट के समक्ष मुखी बस्ती में डाॅ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने माल्यार्पण कर सभा का शुभारंभ किया। जयन्ती सभा का अध्यक्षता टेल्को प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। सभा में आये हुए अतिथिगण का स्वागत गोलमुरी प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने किया।
    जयन्ती के अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने मुखी समाज के मुखिया सहित समाज के गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
    सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि बाबासाहेब ने भारतीय संविधान का रचना कर महानतम कार्य किया है। डाॅ अम्बेडकर जी प्रारूप समिति के चेयरमैन थे। इन्होंने संविधान में समाज के सभी लोगों का समावेश सूक्ष्मता से किया। सभी लोगों को समानता का अधिकार दिया। सभी लोगों को नौकरी, शिक्षा, रहने, स्वास्थ्य जैसे सभी मूलभूत अधिकारों से निहित किया।
    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे ने कहा कि आज के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ आंबेडकर जी की जयंती पर काँग्रेस पार्टी की तरफ़ से 5 बातें मुख्य रूप से कहा है कि भारत में जातिगत जनगणना जरूरी है। अभी केंद्र सरकार 2011 के जनगणना के आंकड़ों पर अपनी योजनाएँ बना रही है। 2021 में होनेवाले जनगणना का अभी तक पता नहीं। कांग्रेस पार्टी माँग करती हैं कि जनगणना के साथ- साथ ये भी जरूरी है कि जातिगत जनगणना कराया जाए। क्योंकि इतने वर्षों के बाद ये नहीं मालूम है कि आज समाज के अलग-अलग वर्गों की वास्तविक हालत कैसी है। सामाजिक न्याय के पैमाने पर – शिक्षा, नौकरी, मकान, जमीन का मालिकाना हक़ आदि पर उन्होंने कितनी तरक्की की है ।

    कांग्रेस पार्टी 5 मांगों को संसद के अंदर और बाहर संघर्ष करेगी।
    जयन्ती सभा में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, रामलाल प्रसाद पासवान, राजकिशोर यादव, इंदुभुषण यादव, हरि मुखी, जसवंत सिंह जस्सी, नागेंद्र कुमार, सतीश कुमार, शिबु चरण करुवा, मनोज करुवा, मुन्ना मिश्र, अशोक शर्मा, धीरज कुमार, त्रिनाथ, सरोज सिंह, सुशील घोष, एस पी सिंह, पी. सी. स्वामी, आशीष मुखी, सुरेश मुखी, इन्द्रजीत सिंह, रवि रंजन दयाल, बिजन शर्मा, प्रमाणिक, दिलीप गोस्वामी, सुरेन्द्र कुमार, अंकुश बनर्जी, सुनील कुमार सहित बस्तीवासी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउलीडीह के शंकोसाई में आदिवासियों ने हटाया अतिक्रमण
    Next Article अभ्युदय,पूर्व सैनिक सेवा परिषद, एवं सेवा भारती के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर सम्पन्न’

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.