Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से मरने वालों की संख्या 61 हुई
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से मरने वालों की संख्या 61 हुई

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से मरने वालों की संख्या 61 हुई

     

    बिहार में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से 36 और लोगों की मौत होने के बाद इस तरह की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 61 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ओलावृष्टि और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 39 लोगों की मौत हुई, जबकि बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हुई।

    उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को 25 लोगों की मौत हुई और विभिन्न जिलों से मिले आंकड़ों के अनुसार मृतकों की संख्या 61 हो गई। प्रदेश में इन घटनाओं में सबसे अधिक 23 लोगों की मौत नालंदा जिले में हुई।

    राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘बिहार के कई जिलों में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण मरने वालों की संख्या 61 हो गई।

    इसमें कहा गया है, ‘‘नालंदा जिले में सबसे अधिक 23 मौतें हुईं हैं, इसके बाद भोजपुर (छह), सीवान, गया, पटना और शेखपुरा (चार-चार), जमुई (तीन) और जहानाबाद (दो) हैं। गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, अरवल, दरभंगा, बेगूसराय, सहरसा, कटिहार, लखीसराय, नवादा और भागलपुर जिलों में एक-एक मौत हुई है। बिजली गिरने और आंधी-तूफान के कारण घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में हुयी मौतों पर शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। बुधवार को बिहार के चार जिलों में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई थी।

    इस साल फरवरी में बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में पेश की गई नवीनतम बिहार आर्थिक सर्वेक्षण (2024-25) रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में 2023 में बिजली/आंधी से संबंधित घटनाओं में 275 लोगों की मौत हुई।

    बिहार में बिजली गिरने और ओलावृष्टि से मरने वालों की संख्या 61 हुई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैंक से हथियार और मैग्जीन चोरी करने और लॉकर तोड़ने का प्रयास करने के मामले में 2 नाबालिक गिरफ्तार पुलिस जांच में बैंक सुरक्षा पर भी उठे सवाल।
    Next Article उत्तर प्रदेश: आगरा में जामा मस्जिद में मांस रखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.