Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान के कई इलाकों में बारिश व आंधी का अनुमान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    राजस्थान के कई इलाकों में बारिश व आंधी का अनुमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजस्थान के कई इलाकों में बारिश व आंधी का अनुमान

    एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी व बारिश की संभावना बनी है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

    इसके अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में अगले 2-3 दिन दोपहर बाद बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ, आंधी-बारिश की संभावना है और इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होगी।

    विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज भी बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में दोपहर बाद आंधी तथा हल्की बारिश की संभावना है। विक्षोभ का सर्वाधिक असर 11-12 अप्रैल को रहेगा। 11 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

    वहीं 12 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने व हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 13 अप्रैल से अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    विभाग के अनुसार 14-15 अप्रैल से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में पुनः अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज होगा तथा गर्मी और लू का नया दौर शुरू होगा।

    राजस्थान के कई इलाकों में बारिश व आंधी का अनुमान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंदौर में मेट्रो रेल दौड़ने का रास्ता साफ, सीएमआरएस ने दी हरी झंडी
    Next Article पश्चिम बंगाल: नौकरी जाने और पुलिस कार्रवाई के विरोध में शिक्षकों ने भूख हड़ताल शुरू की

    Related Posts

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    August 28, 2026

    बोलानी थाना क्षेत्रो मे चोरो का तांडव ,पुनः सेल आवासीय कालोनी मे दिनदहाड़े चोरी की घटना को दिया अंजाम।

    August 28, 2026

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    August 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    बोलानी थाना क्षेत्रो मे चोरो का तांडव ,पुनः सेल आवासीय कालोनी मे दिनदहाड़े चोरी की घटना को दिया अंजाम।

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    गंडक नदी में मलवा के साथ लोगों का शव,जानवर,लकड़ी समेत अन्य सामान बहते नजर आया।

    रक्षाबंधन के अवसर पर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को, उनकी बहन ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना।

    जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगा ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’

    राखी के दिन हल्दीपोखर के समाजसेवी सबीना खातून के घर पहुंचा टीम पीएसएफ. ये सिर्फ एक रिश्ता नहीं. ये है एक अटूट बंधन, देता मानवता का पैगाम

    लोहरदगा में बाईपास सड़क निर्माण कार्य पर अपराधियों ने मचाया तांडव, गार्ड को मारी गोली, जलाया हाईवा 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.