Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फतेहपुर में तीन लोगों की हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    फतेहपुर में तीन लोगों की हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फतेहपुर में तीन लोगों की हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

     

    जिले में तीन लोगों की हत्या के आरोपी दो युवक बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए। इन युवकों के पैर में गोली लगी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि खागा में पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस टीम पर पीयूष सिंह (36) और सज्जन सिंह (38) ने फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में इनके पैर में गोली लगी। ये दोनों काले रंग की एसयूवी (स्कॉर्पियो) में यात्रा कर रहे थे और पुलिस पर गोलीबारी करने लगे। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    इससे पूर्व, तीन लोगों की हत्या की घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने सुरेश कुमार (55) और उसके बेटे भूपिंदर सिंह (32) को गिरफ्तार कर लिया था। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को अखरी गांव में भारतीय किसान यूनियन के नेता, उसके बेटे और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान पप्पू सिंह (50), उसके बेटे अभय सिंह (22) और भाई पिंकू सिंह (45) के रूप में की गई थी।

    पुलिस महानिरीक्षक प्रेम कुमार गौतम ने कहा था कि पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश कुमार उर्फ मन्नू ने पप्पू सिंह को सड़क पर खड़ा उसका ट्रैक्टर हटाने को कहा था जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। स्थिति तब बिगड़ गई जब सुरेश के दो बेटे और उनके साथी इस झगड़े में शामिल हो गए और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं जिससे तीनों की मौत हो गई।

    पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि प्राथमिकी में नामजद दो अन्य आरोपियों ज्ञान और विवेक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम, तीन वरिष्ठ डाक्टरों के पैनल द्वारा किया गया और इसकी वीडियोग्राफी की गई।

    इस बीच, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अखरी गांव में पीएसी समेत भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है।पुलिस महानिरीक्षक ने पीटीआई को बताया, “पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है और प्रथम दृष्टया इस हत्या के दो प्रमुख कारण सामने आए हैं जिसमें से एक कारण पुरानी राजनीतिक रंजिश और दूसरा कारण सुरेश कुमार को आबंटित राशन की दुकान को निरस्त किए जाने को लेकर आक्रोश है।”

    फतेहपुर में तीन लोगों की हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीट से छूट : कानूनी उपायों को लेकर तमिलनाडु में स्टालिन की अध्यक्षता में बुधवार को होगी बैठक
    Next Article आरबीआई की चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.