Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एपी फिर से कर सकेगी राष्ट्रपति के कार्यक्रमों का कवरेज, अदालत ने दिया आदेश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    एपी फिर से कर सकेगी राष्ट्रपति के कार्यक्रमों का कवरेज, अदालत ने दिया आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एपी फिर से कर सकेगी राष्ट्रपति के कार्यक्रमों का कवरेज, अदालत ने दिया आदेश

    अमेरिका में एक संघीय न्यायाधीश ने मंगलवार को व्हाइट हाउस को आदेश दिया कि समाचार एजेंसी एसोसिएटिड प्रेस (एपी) को राष्ट्रपति के कार्यक्रमों के कवरेज के लिए पूरी तरह पहुंच बहाल की जाए।

    उन्होंने कहा कि सरकार अपने भाषण की सामग्री के लिए समाचार संस्थान को दंडित नहीं कर सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नियुक्त अमेरिकी जिला न्यायाधीश ट्रेवर एन मैकफैडेन ने फैसला सुनाया कि सरकार ट्रंप के मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने के शासकीय आदेश का पालन न करने के एपी के फैसले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई नहीं कर सकती।

    इस फैसले ने ‘एपी’ को एक बड़ी जीत दिलाई, वह भी ऐसे समय में, जब व्हाइट हाउस कई स्तरों पर प्रेस को चुनौती दे रहा है। मैकफैडेन ने लिखा, ‘‘प्रथम संशोधन के तहत, अगर सरकार कुछ पत्रकारों के लिए अपने दरवाजे खोलती है – चाहे वह ओवल ऑफिस हो, ईस्ट रूम हो या कहीं और – तो वह अन्य पत्रकारों के दृष्टिकोणों के कारण उनके लिए उन दरवाजों को बंद नहीं कर सकती है।’’

    यह अभी स्पष्ट नहीं है कि व्हाइट हाउस मैकफैडेन की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव में लाता है या नहीं। एपी को गत 11 फरवरी से ही ओवल ऑफिस या एयरफोर्स वन में ट्रंप को कवर करने वाले पत्रकारों के छोटे समूह में शामिल होने से रोक दिया गया है।

    अदालत ने दिया आदेश एपी फिर से कर सकेगी राष्ट्रपति के कार्यक्रमों का कवरेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनोएडा : बी-टेक के छात्र से मुठभेड़ के मामले में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी
    Next Article नीट से छूट : कानूनी उपायों को लेकर तमिलनाडु में स्टालिन की अध्यक्षता में बुधवार को होगी बैठक

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.