Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिल्पग्राम का किया जा रहा जीर्णोद्धार, सुविधाओं को किया जाएगा दुरुस्त:- उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    शिल्पग्राम का किया जा रहा जीर्णोद्धार, सुविधाओं को किया जाएगा दुरुस्त:- उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिल्पग्राम का किया जा रहा जीर्णोद्धार, सुविधाओं को किया जाएगा दुरुस्त:- उपायुक्त

    शिल्पग्राम देवघर में डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर का होगा निर्माण:- उपायुक्त..

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने शिल्पग्राम में डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि 14 करोड़ 98 लाख 92 हजार रुपये की लागत से शिल्पग्राम देवघर में डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। आगे उपायुक्त ने साइंस लाइब्रेरी के लिए जो बिल्डिंग पूर्व से बनी हुई है, जर्जर अवस्था में है, उसका रिनोवेशन कार्यो का निरीक्षण किया।

    इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर में बच्चों की सुविधा के अनुरूप फन साइंस गैलरी इन्फिनिटी वेल, प्रैक्सिनोस्कोप, कैलीडोस्कोप, पाइथागोरस प्रमेय, पिन हॉल कैमरा के अलावा साइंस पार्क, रोलर कोस्टर, टेलीस्कोप, इनोवेशन हब आदि होंगे। साथ ही उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से साइंस सेंटर का निर्माण कराया जायेगा। डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर के जरिये विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने वैज्ञानिक ज्ञान का अधिकतम उपयोग करने में सहायता मिलेगी। साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह कारगर भी साबित होगा। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिल्पग्राम परिसर में मेन बिल्डिंग, टॉयलेट ब्लॉक, भवनों का जीर्णोद्धार, सड़क, पाथवे, पार्किंग, गॉर्ड रूम, प्लांटेशन, बच्चों के खेलने की सुविधा, विद्युतीकरण, फर्नीचर व सिविटीवी कैमरा की सुविधा से जुड़े कार्यों को तय समय अनुसार पूर्ण करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया।इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, भवन निर्माण निगम कार्यपालक अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व अभियंता आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रकृति को बचाने को लेकर पुर्व निर्धारित पद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article पानी के लिए तरस रहे बलजोरा के ग्रामीण , नल जल योजना हुआ बेकार

    Related Posts

    सोना देवी विश्वविद्यालय में बजट पश्चात वेबिनार का लाइव प्रसारण, ‘सबका साथ सबका विकास’ विषय पर विद्यार्थियों ने सुने प्रधानमंत्री के विचार

    March 10, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी में इंटरनेशनल प्री-प्राइमरी शिक्षा का शुभारंभ

    March 10, 2026

    विद्या भारती उवि में आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण संपन्न

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी विश्वविद्यालय में बजट पश्चात वेबिनार का लाइव प्रसारण, ‘सबका साथ सबका विकास’ विषय पर विद्यार्थियों ने सुने प्रधानमंत्री के विचार

    संस्कारोदय एकेडमी में इंटरनेशनल प्री-प्राइमरी शिक्षा का शुभारंभ

    विद्या भारती उवि में आयोजित चार दिवसीय प्रवेशिका प्रशिक्षण संपन्न

    यूसीआईएल रियर गेट 12 घंटे जाम, विस्थापितों का फूटा गुस्सा आश्वासन के बाद हटाया गया आंदोलन

    यूसीआईएल में रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    विधानसभा में कुकड़ू थाना भवन का मामला विधायक ने रखा

    पीडीएस डीलर संघ ने मृत दुकानदार के आश्रित को 11000 रु का सहायता किया

    झामुमो के प्रखंड प्रतिनिधियों ने बिजली के उजाला योजना का किया उदघाटन

    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

    उपायुक्त व एसएसपी ने की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से शिष्टाचार मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.