Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ मिहिजाम शहरी क्षेत्र में रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, किया फ्लैग मार्च
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ मिहिजाम शहरी क्षेत्र में रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, किया फ्लैग मार्च

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ मिहिजाम शहरी क्षेत्र में रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, किया फ्लैग मार्च

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) एवं अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारी के साथ जिले के मिहिजाम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही पुलिस बल के साथ पूरे शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।

    इस दौरान उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने सभी जिलेवासियों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामनवमी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने आमजन से आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की साथ ही कहा कि किसी भी तरह के उपद्रव, विवाद या अवांछनीय गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। कहा कि सभी अधिकारी सतर्कता एवं सजगता से अपनी ड्यूटी करेंगे।

    वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। विद्वेष फैलाने वालों पर प्रशासन सख्ती से निपटेगा। कोई भी अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो सख्ती से प्रशासन निपटेगा। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी की बात कही।

    इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मिहिजाम श्री राजीव मिश्रा, थाना प्रभारी श्री विवेकानंद दुबे के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर परिषद गोड्डा एवं नगर पंचायत महागामा से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 9 तक में नामांकन को लेकर जिला स्तरीय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    June 18, 2026

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.