Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली हवाई अड्डे पर पोलैंड के फर्जी वीजा मामले में हरियाणा निवासी एजेंट गिरफ्तार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    दिल्ली हवाई अड्डे पर पोलैंड के फर्जी वीजा मामले में हरियाणा निवासी एजेंट गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली हवाई अड्डे पर पोलैंड के फर्जी वीजा मामले में हरियाणा निवासी एजेंट गिरफ्तार

     

    दिल्ली पुलिस ने विदेश यात्रा का प्रयास कर रहे लोगों के लिए पोलैंड के फर्जी वीजा की व्यवस्था करने वाले हरियाणा के 36 वर्षीय एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

    आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह 2021 में दर्ज वीजा धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित था। अधिकारी ने बताया कि इसी मामले में एक अन्य एजेंट कुलविंदर की गिरफ्तारी के बाद से वह फरार था।अधिकारी ने कहा कि कुरुक्षेत्र का रहने वाला गगनदीप एक आदतन अपराधी है, जो दिल्ली हवाई अड्डे पर वीजा धोखाधड़ी के दो अन्य मामलों में शामिल था।

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (आईजीआई हवाई अड्डा) उषा रागनानी ने कहा, “6 सितंबर, 2021 को पंजाब के दो यात्री चंद्र प्रकाश (22) और सरबजीत (23) पोलैंड के लिए उड़ान भरने के इरादे से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। आव्रजन मंजूरी के दौरान अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट पर पोलैंड का फर्जी वीजा चिपका हुआ पाया।

    आईजीआई हवाई अड्डा थाने में बीएनएस की धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेजों को असली दस्तावेजों के तौर पर इस्तेमाल करना) और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों यात्रियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कुलविंदर को 3-3 लाख रुपये दिए थे, जिसने पोलैंड के रास्ते पुर्तगाल की उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने का वादा किया था।

    उन्होंने कहा कि कुलविंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके जाली वीजा और यात्रा टिकटों का इंतजाम किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद सितंबर 2021 में कुलविंदर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुलविंदर के प्रमुख सहयोगी गगनदीप की पहचान की। उन्होंने बताया कि गगनदीप के ज्ञात ठिकानों पर कई छापे मारे गए, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचता रहा।

    रागनानी ने बताया कि पुलिस को गगनदीप के अमृतसर में होने का पता चला, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गगनदीप ने लगातार पूछताछ के दौरान धोखाधड़ी में अपनी भूमिका कबूल की। उन्होंने बताया कि उसने स्वीकार किया कि वह कई वर्षों से एजेंट के रूप में काम कर रहा था और विदेश में नौकरी के अवसर तलाश रहे व्यक्तियों को ठगने के लिए कुलविंदर के साथ मिलीभगत की थी।

    दिल्ली हवाई अड्डे पर पोलैंड के फर्जी वीजा मामले में हरियाणा निवासी एजेंट गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवक़्फ़ (संशोधन) विधेयक पर झामुमो का विरोध आदिवासी विरोधी: रघुवर दास
    Next Article भामाशाह जयंती पर अवकाश की मांग, 23 अप्रैल को तैलिक साहू महासभा का आयोजन

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.