Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, कोई हताहत नहीं
    Breaking News Headlines अपराध संथाल परगना सरायकेला-खरसावां

    अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, कोई हताहत नहीं

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • घटना के बाद ट्रेलर के चालक और खलासी को गाड़ी  से बाहर निकाला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत राजबांध में बीती रात ओवरटेक करने के क्रम में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पूर्व वार्ड पार्षद बलराम साहू के घर में घुसा गया. घटना के बाद ट्रेलर के चालक और खलासी दोनो को गाड़ी  से बाहर निकाला गया. इस घटना में ड्राइवर और खलासी को मामूली चोटे आई हैं. घटना रविवार की देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है. इधर दुर्घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि सरायकेला- खरसावां केवल नाम मात्र का जिला रह गया है. यहां कहीं भी जिला स्तरीय कोई सुविधा नहीं है. जिले में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन प्रशासन इसपर अंकुश लगाने में विफल हो रही है. उन्होंने कहा कि कल रात हुई सड़क दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. ऊपर वाले की कृपा रही की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर बार कोई क्षति न हो. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सड़क दुर्घटनाओं में अपने परिजन और परिचितों की मौत देखने और सहने की हिम्मत खत्म हो गई है.  प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के नाम पर केवल कोरम पूरा किया जा रहा है. सरायकेला स्थित राज्यकीय उच्च पथ काफी व्यस्त सड़क है जिसपर पूरे कोल्हान का लोड है. ऊपर से श्री सीमेंट कंपनी की हजारों गाड़ियां, लौह अयस्क की हजारों गाड़ियां एव अन्य उधोगो की हजारों गाड़ियों से प्रतिदिन कई लोग घायल और कई लोगों की जान जा रही है. मेरे द्वारा लगातार सरायकेला स्थित राजकीय उच्च मार्ग में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थायी नो एंट्री एवं स्थायी समाधान हेतु रिंग रोड की मांग की जा रही है. उनकी शिकायत पर लोकायुक्त के निर्देश पर प्रशासन द्वारा लागू नो एंट्री केवल सरकारी दस्तावेज बनकर रह गई है. हमारी मांगों पर पहल करते हुए प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गंभीरता से कार्य करें तभी भविष्य में जान माल की रक्षा हेतु सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे. चौधरी ने कहा कि प्रशासन अविलंब इसपर रोक लगाए अन्यथा क्षेत्र की जनता अपनों की जान- माल की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरहुल पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन
    Next Article तमोलिया में आपसी विवाद में पति ने की पत्नी और पांच वर्षीय बच्चे की हत्या

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.