Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सुखराम उरांव ने किया चार सड़कों के निर्माण के लिए भूमि पूजन
    Breaking News Headlines चाईबासा राजनीति संथाल परगना

    विधायक सुखराम उरांव ने किया चार सड़कों के निर्माण के लिए भूमि पूजन

    News DeskBy News DeskMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में 9 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से होगा चारों सड़कों का निर्माण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर । शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड में चार सड़कों की सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए विधायक सुखराम उरांव ने भूमि पूजन किया. चारों सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य 9 करोड़ 38 लाख रुपये की लगात से होगा. इस दौरान गांव के देहुरी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया. पूजा अर्चना के बाद विधायक सुखराम उरांव ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया. इस दौरान विधायक सुखराम उरांव ने इन सड़कों का भूमि पूजन किया. जिसमें चक्रधरपुर प्रखंड के केनके चौक से भुजूसाई तक 4.8 किलोमीटर सड़क जिसकी लागत 2 करोड़ 32 लाख, टोकलो मेन रोड से सरजमहातु तक 4 किलोमीटर जिसकी लागत 2 करोड़ 77 लाख, आरईओ पथ से भरनियां तक 3.20 किलोमीटर जिसकी लागत 2 करोड़ 21 लाख तथा दुडियाम से किमीरदा भाया कुदाहातु तक 3 किलोमीटर जिसका लागत 2 करोड़ 8 लाख रुपये हैं. भूमि पूजन के पश्चात विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के प्रयास से सभी सड़कों की स्वीकृति मिली हैं. इन सड़कों के निर्माण हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी सहुलियत होगी. उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा में और भी 10 सड़कों का शिलान्यास होना हैं. ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत हैं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, प्रदीप महतो, गोनू जयसवाल, मुखिया श्याम सिंह मुंडा, कांग्रेस नेता विजय सिंह सामड, पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई, मोहन लाल सामड, मुंडा संतोष सामड, रंजन मुंडा, बालक मुंडा, सूरज महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध खदानों और क्रशर के संचालन से उत्पन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का ज्ञापन
    Next Article यूसिल व रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से आहार घुटू में लगा संयुक्त नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर

    Related Posts

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    June 6, 2026

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    June 6, 2026

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.