Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा द्वारा रामनवमी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन होगा
    Uncategorized

    श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा द्वारा रामनवमी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन होगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा द्वारा रामनवमी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन होगा

    *30 मार्च से 7 अप्रैल तक धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों का आयोजन*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा के तत्वाधान में रामनवमी महोत्सव 2025 के आयोजन संबंधित प्रेस कांफ्रेंस को लेकर जंबू अखाड़ा प्रांगण में अखाड़ा समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्र, चैती छठ, सरहुल एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देकर कहा कि जंबू अखाड़ा समिति द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 30 मार्च, रविवार से लेकर 7 अप्रैल सोमवार तक हर्षोल्लास के साथ, सांस्कृतिक, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में श्री रामनवमी जन्मोत्सव का महा आयोजन किया जाएगा।

    इस रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ अखंड हरि राम नाम संकीर्तन से किया जाएगा जो की 30 मार्च से 1 अप्रैल तक निरंतर 48 घंटे तक झारखंड एवं बंगाल से आए कीर्तन मंडलियों के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 1अप्रैल से 2 अप्रैल तक संपूर्ण रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।

    3 अप्रैल संध्या 5:30 बजे से महाषष्ठी के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी ।इस मौके पर 21 श्री राम भक्तों द्वारा कलश लेकर चलेंगे, कलश यात्रा में हरियाणा की प्रसिद्ध अमित एंड ग्रुप और जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकियां एक रथ पर राम दरबार व एक रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा का जीवंत चित्रण दिखाए जाएगा। साथ ही अघोरियों का नृत्य व बाहुबली हनुमान श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित करेंगे। यात्रा में 15 से अधिक जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों से आए हुए डंका, सिंग बाजा मौजूद रहेंगे। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण कटक, उड़ीसा के समूह द्वारा आतिशबाजी की प्रस्तुति श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित करेगी। 3 अप्रैल को जंबू अखाड़ा मंदिर प्रांगण में तराना ग्रुप द्वारा श्रद्धालुओं के बीच भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
    4,5 एवं 6 अप्रैल को श्री हनुमान जी की विधि विधान के साथ पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना, ध्वजा पूजन, शस्त्र पूजन, संध्या आरती के उपरांत जंबू अखाड़ा के प्रशिक्षित बच्चों द्वारा अखाड़ा करतब बाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण में 4 अप्रैल कोलकाता की सुप्रसिद्ध भजन गायिका रानी रंजन, 5 अप्रैल को धनबाद के सुप्रसिद्ध भजन गायक पिंटू शर्मा एवं 6 अप्रैल को जमशेदपुर के लोकप्रिय भजन गायक कृष्णमूर्ति द्वारा भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। जंबू अखाड़ा समिति की ओर से इस महा उत्सव के दौरान प्रति संध्या श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा, शुद्ध पानी का प्याऊ लगाया जाएगा ।विजयादशमी के पावन अवसर पर जंबू अखाड़ा द्वारा भव्य एवं विशाल विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह ने संबोधित किया और लाइसेंसी रणबीर मंडल, सचिव मधुसूदन गोस्वामी, सुमित सिंह, आकाश प्रसाद, अनिल शर्मा, उपेन्द्र पाल, आदि और लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय महिला सम्मेलन ने ज़ोनल कॉन्फ्रेंस की मेजबानी की
    Next Article जुम्मा तुल विदा के अवसर पर केंद्र सरकार का विरोध

    Related Posts

    1xbet Download App Guide: Install, Register & Play Safely

    November 5, 2026

    Comment installer 1xBet sur Android : ce qu’il faut savoir

    November 5, 2026

    Base APK 1xBet : aperçu et options

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.