Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की आहूत बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में उपायुक्त ने स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में कितने बच्चों को लाभ मिला है, एवं अन्य क्या क्या सुविधाएं मिल रही है, इसकी जानकारी ली गई। वहीं उपायुक्त को बताया गया कि विभिन्न प्रखंडों को मिलाकर कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न हैं। बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में सभी बच्चों का आधार कार्ड एवं बैंक खाता के वेरिफिकेशन तथा बच्चों के माता पिता की वर्तमान आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति आदि का जांच कराया जा चुका है। समीक्षोपरांत उपायुक्त ने स्कोर के आधार पर प्राप्त आवेदनों के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी को जरूरी निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त ने इस योजना का वृहत प्रचार प्रसार करने एवं लोगों को इसके बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों को योजना से जोड़े जाने हेतु एसएफसीएसी में आवश्यक निर्णय लिया जा सके।

    उपायुक्त ने कहा फोस्टर केयर एवं स्पॉन्सरशिप योजना अनाथ बच्चों के लिए है। इस योजना से वैसे बच्चे जो अनाथ हों, असहाय हों, उसे किसी का बोझ नहीं बनने देना है, बल्कि उसे राष्ट्र की धरोहर बनाना है। ताकि उस बच्चे का भविष्य सुनिश्चित हो सके एवं उसे सुरक्षित रखा जा सके। इसके लिए लोगों को इसके बारे में जानकारी एवं जागरूकता का प्रसार करें। गांवों एवं पंचायतों में जाकर उन्हें योजना के बारे में बताएं एवं इस प्रकार के बच्चे कहीं मिलते हैं तो उसे योजना का लाभ दिलवाएं।

    _*इस मौके पर*_ जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमति अंजू पोद्दार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास तथा उद्योग विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article विधानसभाध्यक्ष के मार्गदर्शन में नागरमल मोदी सेवासदन ब्लड सेंटर के तत्वाधान में झारखंड विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया जा रहा है

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.