Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निवेशकों को निशाना बनाकर अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं योगी : अखिलेश
    Headlines उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

    निवेशकों को निशाना बनाकर अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं योगी : अखिलेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    निवेशकों को निशाना बनाकर अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रहे हैं योगी : अखिलेश

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) पर अपने कार्यकाल के दौरान अंसल एपीआई जैसे बिल्डरों का पक्ष लेने का आरोप लगाने के एक दिन बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर निवेशकों को निशाना बनाकर अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

     

     

    उन्होंने निवेश को लेकर सरकार के रुख पर सवाल उठाया और कहा कि जो नेता अब आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने पहले भी उन्हीं स्थानों पर परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

    यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अपनी नाकामी छिपाने के लिए जब लोग किसी और का नाम लेते हैं तो भूल जाते हैं कि उसी के नाम से बनी सिटी में स्थित मॉल और अस्पताल का उन्होंने ही उद्घाटन किया था। उसी विशाल परिसर में बने एक नये होटल में जी20 के मेहमान आपने ही ठहराए थे। यह वही जगह है जहाँ अरबों रुपए का सच्चा इन्वेस्टमेंट आया।”

     

     

    यादव ने 1.12 मिनट का एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें आदित्यनाथ अंसल के गोल्फ सिटी में लुलु मॉल का उद्घाटन कर रहे थे। जी20 गोल्फ सिटी के एक होटल में आयोजित किया गया था और कैंसर अस्पताल भी वहीं स्थित है।

    उन्होंने कहा, “निवेशकों पर आरोप लगाकर हतोत्साहित करने से न तो निवेश का विकास होगा, न ही प्रदेश का। उप्र के सभी समझदार लोग कह रहे हैं कि अगर सब गलत था तो आप वहाँ अपना बुलडोजर लेकर जाते। आप कैंची लेकर उद्घाटन करने क्यों पहुँच गये?”

    सत्तारूढ़ पार्टी पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सत्ता से आदित्यनाथ की संभावित बेदखली की चर्चा उनमें हताशा पैदा कर रही है।

    उन्होंने कहा, “जनता कह रही है कि जब उसे ढूँढने पाताल लोक जाएं तो परतों में दबी उस गहरी वजह की भी खोज-ख़बर लेते आएं जो उनकी गद्दी को हिला रही है। उनके सत्ता से बेदख़ल होने की जो चर्चाएं हर तरफ़ हैं, यह उसी की खीझ है। विस्थापन का डर ही उनके मुँह से ऊंची आवाज़ बनकर निकल रहा है। सफलता व्यक्ति को शांत, शालीन और शिष्ट बनाती है और विफलता वही…. जो दिख रहा है।”

     

     

    यादव अपने संबोधनों में आरोप लगाते थे कि केंद्र और उप्र सरकारों के बीच मतभेद हैं।

    राज्य विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान आदित्यनाथ ने घर खरीदने वालों को आश्वस्त किया और कहा कि किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि वे आम आदमी और गरीबों से पैसा लेकर भाग सकते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा था, “हमारी सरकार ऐसे लोगों को पाताल की गहराई से भी खोज निकालेगी।” उन्होंने कहा कि ऐसे हर मामले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    आदित्यनाथ ने कहा था, “हमने आज इसका एक उदाहरण देखा और मैंने इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। अंसल आपकी (सपा की) बनाई हुई कंपनी है। आपकी सरकार के दौरान ही इसकी सभी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया और निवेशकों और घर खरीदने वालों को धोखा दिया गया।”

    आदित्यनाथ ने कहा था, “यह सब समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुआ। आपने बिल्डर की सीमा बढ़ा दी, जबकि हमने उसे कम कर शिकंजा कस दिया। अगर घर खरीदने वाले एक भी व्यक्ति को धोखा दिया गया तो हम सभी संपत्तियां जब्त कर लेंगे और न्याय सुनिश्चित करेंगे।”

    आदित्यनाथ के संबोधन के बाद मंगलवार शाम को अंसल के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना सुरंग हादसा : बचाव कार्य में तेजी, मानव उपस्थिति का पता लगाने के लिए खुदाई जारी
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.